IPL के बाद एक और फाइनल हारे श्रेयस अय्यर, रोहित से खास कनेक्शन वाले खिलाड़ी ने तोड़ा दिल

​Shreyas Iyer lost final: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने वाले श्रेयस अय्यर का दिल एक बार फिर से टूट गया है। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरने वाले सरपंच साहब अय्यर को एक बार फिर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है और इस बार उनका दिल तोड़ने में रोहित शर्मा से खास कनेक्शन रखने वाले खिलाड़ी का हाथ है। अय्यर की टीम को मुंबई टी20 लीग में साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने मात दे दी है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Jun 13 2025, 07:26 IST
​आईपीएल फाइनल में भी मिली थी हार01 / 06

​आईपीएल फाइनल में भी मिली थी हार

​श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 फाइनल में हाल ही में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी टीम पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने पहली बार खिताब जीता।​

​इस टीम की कप्तानी कर रहे थे अय्यरImage Credit : IPL/AP/X02 / 06

​इस टीम की कप्तानी कर रहे थे अय्यर

​मुंबई टी20 लीग के पहले सीजन में श्रेयस अय्यर सोबो मुंबई फालकन्स की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टीम को अपनी लीडरशीप और बल्लेबाजी के चलते फाइनल का टिकट दिलाया था।​

​मराठा सेंट्रल को ऐसे मिली जीतImage Credit : IPL/AP/X03 / 06

​मराठा सेंट्रल को ऐसे मिली जीत

​मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम सोबो फालकन्स ने 157 रनों का स्कोर खड़ा किया इसके जवाब में साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीम ने केवल 19.2 ओवर में ही इसे हासिल कर खिताब जीत लिया।​

​विजेता कप्तान का रोहित से खास कनेक्शनImage Credit : IPL/AP/X04 / 06

​विजेता कप्तान का रोहित से खास कनेक्शन

श्रेयस अय्यर को सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली टीम ने मात दी है। सिद्धेश के पिता रोहित शर्मा के पहले कोच रह चुके हैं और उनके करियर में उनका खास योगदान रहा है।​

​श्रेयस अय्यर रहे फेलImage Credit : IPL/AP/X05 / 06

​श्रेयस अय्यर रहे फेल

​श्रेयस अय्यर मुंबई टी20 लीग के फाइनल में बुरी तरह से फेल रहे। वे केवल 12 रन बना पाए और वैभव माली की गेंद पर चमका खा गए।​

​आईपीएल फाइनल में भी बल्ला रहा था खामोशImage Credit : IPL/AP/X06 / 06

​आईपीएल फाइनल में भी बल्ला रहा था खामोश

अय्यर का आईपीएल 2025 फाइनल में भी इससे पहले बल्ला खामोश रहे थे। वे केवल एक रन बनाकर आउट हो गए थे जो कि उनकी टीम को भारी पड़ गया था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!