शोएब अख्तर ने पाकिस्तान को दिया एशिया कप फाइनल जीतने का फॉर्मूला

India vs Pakistan: एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब दोनों टीम एशिया कप के फाइनल में एक दूसरे से खेल रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपने टीम को भारत के खिलाफ अलग-अलग तरह की रणनीति बता रहे हैं। ऐसे में शोएब अख्तर ने अपनी टीम को एशिया कप जीतने का फॉर्मूला बताया है। क्या है वह फॉर्मूला चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 26 2025, 23:13 IST
फाइनल में भारत-पाकिस्तानImage Credit : ACC01 / 07

फाइनल में भारत-पाकिस्तान

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीम 41 साल के एशिया कप इतिहास में पहली बार आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने मोमेंटम हासिल कर लिया है और वह मैच पलटने का माद्दा रखती है। (साभार-ACC)

एशिया कप के आंकड़ेImage Credit : ACC02 / 07

एशिया कप के आंकड़े

एशिया कप में अब तक दोनों टीम 20 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 12 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। दो मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। (साभार-ACC)

क्या कहते हैं टी20 के आंकड़ेImage Credit : ACC03 / 07

क्या कहते हैं टी20 के आंकड़े

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 15 मुकाबलों में केवल 3 में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है, जबकि 12 मुकाबला भारत ने जीता है। (साभार-ACC)

शोएब अख्तर का फॉर्मूलाImage Credit : ACC04 / 07

शोएब अख्तर का फॉर्मूला

बात आंकड़े की हो या करंट फॉर्म की हर जगह टीम इंडिया बीस साबित हुई है। ऐसे में अख्तर ने अपनी टीम को जीत का फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान को एशिया कप का फाइनल जीतना है तो भारत को शुरुआती झटके देने होंगे। (साभार-ACC)

अभिषेक को करो जल्दी आउटImage Credit : ACC05 / 07

अभिषेक को करो जल्दी आउट

शोएब अख्तर ने कहा कि अगर पाकिस्तान को मुकाबला जीतना है तो अभिषेक शर्मा को 2 ओवर के भीतर आउट करना होगा। अगर पाकिस्तान की टीम ऐसा करती है तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएगी। (साभार-ACC)

मिडिल ऑर्डर फॉर्म में नहींImage Credit : ACC06 / 07

मिडिल ऑर्डर फॉर्म में नहीं

अख्तर यहीं नही रुके, उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक जल्दी आउट होते हैं तो भारत की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी उतरनी अच्छी नहीं रही है। हम उनके 20 ओवर तक फाइट नहीं कर सकते हैं। (साभार-ACC )

गजब फॉर्म में हैं अभिषेकImage Credit : ACC07 / 07

गजब फॉर्म में हैं अभिषेक

अख्तर की यह सलाह कुछ हद तक ठीक भी है, क्योंकि अभिषेक इस एशिया कप में गजब के फॉर्म में हैं। सुपर-फोर के तीनों मैच में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया था। (साभार-ACC)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!