टी20 वर्ल्ड कप में पहली गेंद पर छक्का, शेफाली वर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma T20 World Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ICC टी20 महिला विश्व कप के ग्रुप एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jun 14 2026, 20:55 IST
लेडी 'सहवाग' ने किया वैभव सूर्यवंशी जैसा कामImage Credit : BCCI/Shafali Verma01 / 08

लेडी 'सहवाग' ने किया वैभव सूर्यवंशी जैसा काम

महिला क्रिकेट की 'लेडी सहवाग' कही जाने वाली शेफाली वर्मा ने बर्मिंघम में भारत के नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी के जैसा कारनामा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आमतौर पर जहां वर्ल्ड कप जैसे स्टेज पर अन्य बल्लेबाज पहली गेंद पर सेट होने की कोशिश करते हैं, वहीं शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर दुनिया दंग रह गई।

सादिया इकबाल की पहली गेंद पर जड़ा छक्काImage Credit : BCCI/Shafali Verma02 / 08

सादिया इकबाल की पहली गेंद पर जड़ा छक्का

शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की तेज गेंदबाज सादिया इकबाल की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके साथ ही शेफाली वर्मा ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस छक्के के साथ एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

​दबाव में निडर बल्लेबाजी का नमूनाImage Credit : BCCI/Shafali Verma03 / 08

​दबाव में निडर बल्लेबाजी का नमूना

भारत-पाक जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले में जब स्टेडियम में तनाव चरम पर था, तब शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। ये दिखाता है कि वो दबाव के क्षणों में कितनी निडर होकर खेलती हैं। इस एक शॉट ने पूरे मैच का टेम्पो सेट कर दिया और विरोधी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया।

शेफाली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : BCCI/Shafali Verma04 / 08

शेफाली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने छक्का जड़कर महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पारी की पहली गेंद पर सिक्स लगाने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले किसी अन्य बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया था। वह T20 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गईं।

पाकिस्तान को दे दिया जबरदस्त मैसेजImage Credit : BCCI/Shafali Verma05 / 08

पाकिस्तान को दे दिया जबरदस्त मैसेज

शेफाली ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान को मैसेज दे दिया कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में आक्रामक क्रिकेट खेलेगी। टी20 में मोमेंटम बहुत मायने रखता है और शेफाली के इस शॉट ने ड्रेसिंग रूम में जोश भर दिया। ये रिकॉर्ड सालों तक याद रखा जाएगा।

6 रन बनाकर आउट हुईं शेफाली वर्माImage Credit : BCCI/Shafali Verma06 / 08

6 रन बनाकर आउट हुईं शेफाली वर्मा

हालांकि, छक्के से शुरुआत करने के बाद शेफाली वर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं। वह उसी ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर मुनीबा अली को कैच दे बैठीं। शेफाली मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं लेकिन रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज कर गईं।

भारत ने बनाया 170 का स्कोरImage Credit : BCCI/Shafali Verma07 / 08

भारत ने बनाया 170 का स्कोर

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के इस स्कोर में स्मृति मांधना ने 68, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 और अंत में ऋचा घोष ने 34 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

भारत की सबसे कम उम्र में पचासा जड़ने वाली खिलाड़ीImage Credit : BCCI/Shafali Verma08 / 08

भारत की सबसे कम उम्र में पचासा जड़ने वाली खिलाड़ी

गौरतलब है कि शेफाली वर्मा भारत की सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वह अब तक 106 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। जिसमें 2722 रन बनाए हैं। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!