14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने डेब्यू सीजन में शानदान बल्लेबाजी की। वैभव को सीजन में केवल 7 मैच खेलने का मौका मिला इस दौरान उन्होंने आतिशी अंदाज में रनों का अंबार लगाते हुए और धुआंधार शतक भी जड़ दिया। वैभन ने सीजन में खेले 7 मैच की 7 पारी में 36 के औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। 101 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन की आतिशी पारी खेली। वैभव ने अपना शतक 35 गेंद में 7 चौके और 11 छक्के की मदद से पूरा किया और आईपीएल इतिहास का साझा रूप से सबसे तेज शतक जड़ा।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
संजू सैमसन ने अश्विन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और परिपक्वता को देखकर हैरान रह गए थे। वो उन्हें टीम का भविष्य मानते हैं। संजू से कहा, जब उसने पहली गेंद पर छक्का मारा तो मुझे लगा कि तुक्का है, किस्मत से शॉट लग गया लेकिन उसके बाद वह लगातार छक्के पे छक्का जड़ता गया और उसके शॉट्स की क्वालिटी ने मुझे सच में हैरान कर दिया।'(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
अश्विन ने आगे कहा, मैंने दूसरी गेंद उसे बहुत धीमी डाली, ऐसा करके देखना चाहता था कि क्या वो इस गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलेगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, उसने गेंद का इंतजार किया और बारीकी से उसे मिड ऑन की दिशा में सिंगल के लिए भेज दिया। इसके बाद मैं खुद सोच में पड़ गया कि यह 14 साल का बच्चा कहां से आ गया है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
अश्विन ने भी वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली में खेले गए मैच से जुड़ा किस्सा सुनाया। अश्विन ने कहा, हां, मैंने भी देखा- सिर्फ पावर ही नहीं, उनके गेम में सूझबूझ है। मैंने उसे राउंड द विकेट एक गेंद डाली तो उसने उसे कवर्स की दिशा में खेला। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
अश्विन ने आगे कहा, मैंने जोस बटलर को जोफ्रा आर्चर से साथ बातचीत करते हुए सुना, बटलर ने आर्चर से पूछा कि नेट्स पर 14 साल का बच्चा जब तुम्हारी गेंद पर चौके छक्के जड़ता है तो कैसा लगता है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)