ऋतुराज गायकवाड़ ने चली कछुए की चाल, बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के हाईवोल्टेज मुकाबले में सीएसके के सामने एसआरएच की चुनौती है। चेपॉक में इस सीजन अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरी चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खराब बल्लेबाजी की। गायकवाड़ ने इस सीजन सबसे खराब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अर्शीन कुलकर्णी के क्लब में एंट्री मार ली है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 18 2026, 21:50 IST
चेन्नई ने जीता टॉसImage Credit : AP/IPL01 / 07

चेन्नई ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई का सामना हैदराबाद से है। चेपॉक की धीमी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की लेकिन, जल्दी ही वह पैट कमिंस का शिकार बने। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एंकर की भूमिका निभाने की कोशिश की।

धीरे की बल्लेबाजीImage Credit : AP/IPL02 / 07

धीरे की बल्लेबाजी

एंकर पारी खेलते-खेलते ऋतुराज गायकवाड़ इतने धीरे बल्लेबाजी करने लगे कि पहले पावरप्ले में उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली। पहले विकेट के लिए गायकवाड़ ने 31 रन, दूसरे विकेट के लिए 17 रन, तीसरे के लिए 42 रन और चौथे विकेट के लिए 10 रन की साझेदारी की। लेकिन इनमें ऋतुराज गायकवाड़ बहुत का योगदान रहा।

सबसे कम स्ट्राइक रेट का रिकॉर्डImage Credit : AP/IPL03 / 07

सबसे कम स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड

ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंद पर महज 15 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 71.43 का रहा। इस सीजन किसी ओपनर यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड रहा। गायकवाड़ ने 21 गेंद खेली लेकिन एक भी बाउंड्री नहीं लगाई।

कुलकर्णी के नाम शर्मनाक रिकॉर्डImage Credit : AP/IPL04 / 07

कुलकर्णी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

ऋतुराज से पहले इस सीजन अर्शीन कुलकर्णी ने सबसे धीमी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। आरसीबी के खिलाफ लखनऊ में खेलते हुए 70.93 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। यह 20 गेंद में किसी ओपनर द्वारा सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड है।

बतौर ओपनर सबसे खराब स्ट्राइक रेट का रिकॉर्डImage Credit : AP/IPL05 / 07

बतौर ओपनर सबसे खराब स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड

इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ की बतौर ओपनर सबसे खराब स्ट्राइक रेट रही है। गायकवाड़ ने 13 मैच में 120.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए हैं। बतौर ओपनर यह इस सीजन सबसे खराब स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड है।

चेन्नई ने बनाए 180 रनImage Credit : AP/IPL06 / 07

चेन्नई ने बनाए 180 रन

मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। संजू सैमसन ने 27 रन, कार्तिक शर्मा ने 32 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन और शिवम दुबे ने अंत में 26 रन बनाए। धीमी पिच पर सीएसके के बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हुई। ​

कमिंस की घातक गेंदबाजीImage Credit : AP/IPL07 / 07

कमिंस की घातक गेंदबाजी

हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजूबत करेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!