लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद प्लेऑफ में अब कैसे पहुंचेगी RR, जानें समीकरण

RR Play Off Qualification Scenario: आईपीएल के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने 221 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने के पहुंचने की उम्मीदों को बढ़ा लिया है, लेकिन अब भी काम पूरा नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं कि अब उनके लिए प्लेऑफ का समीकरण कैसा है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 20 2026, 00:05 IST
अब क्या है प्लेऑफ का समीकरणImage Credit : IPL01 / 08

अब क्या है प्लेऑफ का समीकरण

आईपीएल के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद राजस्थान ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को और भी मजबूत कर लिया। इस मुकाबले में राजस्थान की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जिन्होंने इस करो या मरो मैच में शानदार बल्लेबाजी की।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानImage Credit : IPL02 / 08

वैभव सूर्यवंशी का तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के कारण राजस्थान के सामने 221 रन का लक्ष्य भी बौना पड़ गया। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।

राजस्थान की 7वीं जीतImage Credit : IPL03 / 08

राजस्थान की 7वीं जीत

राजस्थान रॉयल्स की यह आईपीएल 2026 में 7वीं जीत है। इसके साथ ही अब राजस्थान के नाम अब 13 मैच में 7 जीत और 6 हार के साथ 14 अंक हैं। इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को उसने बरकरार रखा।

प्लेऑफ की राह हुई आसानImage Credit : IPL04 / 08

प्लेऑफ की राह हुई आसान

लखनऊ के खिलाफ जीत ने राजस्थान की प्लेऑफ की राह को आसान कर दिया है। अब उसके लिए अच्छी बात यह है कि राजस्थान को छोड़कर बाकी कोई भी टीम 16 अंक तक नहीं पहुंच सकती जो प्लेऑफ की रेस में है।

बस एक जीत दूर राजस्थानImage Credit : IPL05 / 08

बस एक जीत दूर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ से केवल एक जीत दूर है। एक जीत दर्ज करते ही राजस्थान 16 अंक तक पहुंच जाएगी और वह इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

राजस्थान का आखिरी मुकाबला किससे Image Credit : IPL06 / 08

राजस्थान का आखिरी मुकाबला किससे

राजस्थान का आखिरी मुकाबला 24 मई को है। इस दिन राजस्थान को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। यह मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत राजस्थान की जगह प्लेऑफ में पक्की कर देगा।

राजस्थान ने जीता टॉसImage Credit : IPL07 / 08

राजस्थान ने जीता टॉस

इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी की।

इंग्लिस और मार्श की पारी गई बेकारImage Credit : IPL08 / 08

इंग्लिस और मार्श की पारी गई बेकार

जोस इंग्लिस और मिचेल मार्श ने शतकीय साझेदारी की। मार्श ने 96 रन जबकि इंग्लिस ने 60 रन की पारी खेली। लेकिन वैभव की विस्फोटक पारी के सामने इन दोनों की पारी बेकार साबित हुई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!