धोनी के गढ़ में रोहित-विराट ने रचा इतिहास, बन गई जोड़ी नंबर वन

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित-विराट मैदान पर हो और बड़ा रिकॉर्ड न बने ऐसा कम ही होता है। एक बार फिर एमएस धोनी के गढ़ रांची में दोनों ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। रोहित-विराट की जोड़ी अब भारत की नंबर वन जोड़ी बन गई। इस जोड़ी ने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल कर लिया। चलिए जानते हैं कि क्या है वह रिकॉर्ड और कैसे जोड़ी नंबर वन बन गई ये जोड़ी?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 30 2025, 13:24 IST
रोहित-विराट ने रचा इतिहासImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

रोहित-विराट ने रचा इतिहास

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। अब वह टीम इंडिया के जोड़ी नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने दो दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

एक साथ 392वां मैचImage Credit : ICC/BCCI02 / 07

एक साथ 392वां मैच

रोहित और विराट कोहली के लिए एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 392वां मैच है। इसके साथ ही वह भारत की जोड़ी नंबर वन बन गई है। दोनों ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।​

बन गई जोड़ी नंबर वनImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

बन गई जोड़ी नंबर वन

रोहित और विराट अब भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों की नजर 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर है और हर मुकाबले को दोनों तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।

नंबर दो पर खिसके सचिन-द्रविड़Image Credit : ICC/BCCI04 / 07

नंबर दो पर खिसके सचिन-द्रविड़

विराट और रोहित के नंबर वन जोड़ी बनने के बाद अब सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ की जोड़ी 391 मैच के साथ नंबर दो पर खिसक गई है।

विराट के सामने अन्य रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

विराट के सामने अन्य रिकॉर्ड

इसके अलावा जब विराट बल्लेबाजी करने आएंगे तो उनके निशाने पर सचिन का रिकॉर्ड होगा। विराट एक शतक दूर हैं। ऐसा करते ही वह एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

सिक्सर किंग बनने वाले हैं रोहितImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

सिक्सर किंग बनने वाले हैं रोहित

रोहित के सामने भी सिक्सर किंग बनने की चुनौती होगी। वह 349 छक्के लगा चुके हैं और सिक्सर किंग बनने से महज 3 कदम दूर हैं।

20000 रन से 98 रन दूरImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

20000 रन से 98 रन दूर

इसके अलावा रोहित 20000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने की दहलीज पर खड़े हैं। वह इस जादूई आंकड़े से केवल 98 रन दूर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!