न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन भले ही 34 साल के हैं लेकिन वे पहले से ही सेंट्रल कांट्रेक्ट से बाहर हो गए हैं और टी20 लीग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। ऐसे में वे वनडे को अलविदा कह सकते हैं। उनका 2027 वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है।
अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी का ये आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। वे 41 साल के हो गए हैं और जल्द ही तीनों फॉर्मेंट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही 38 साल के हो गए हैं और उनका 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं हैं। ऐसे में टी20 के बाद अब रोहित वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं। रोहित चाहेंगे की वे चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के साथ अपने सफर का अंत करें।
रवींद्र जडेजा पहले से ही टी20 को अलविदा कह चुके हैं और वे 36 साल के हो गए हैं। ये उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। भारत हारे या जीते जडेजा वनडे को अलविदा कह सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लिया और वे अपने करियर के आखिरी समय में टेस्ट और टी20 पर ही फोकस कर सकते हैं। ऐसे में स्टार्क भी वनडे से रिटायर हो सकते हैं।