52 साल के वनडे इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma Oldest Indian ODI Player: अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में उतरते ही रोहित शर्मा ने 39 साल 44 दिन की उम्र में भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 39 साल 36 दिन की उम्र में आखिरी वनडे खेला था।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jun 13 2026, 18:19 IST
हिटमैन ने रच दिया इतिहासImage Credit : BCCI01 / 08

हिटमैन ने रच दिया इतिहास

रोहित शर्मा ने आज वो कर दिखाया। जो 52 साल के भारतीय वनडे इतिहास में कोई नहीं कर पाया है। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद धर्मशाला में पहला वनडे खेलते ही वो देश के लिए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

13 जुलाई 1974 को भारत ने खेला था पहला वनडेImage Credit : BCCI02 / 08

13 जुलाई 1974 को भारत ने खेला था पहला वनडे

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे 13 जुलाई 1974 को खेला था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। अब तकरीबन 51 साल बाद 13 जून 2026 को रोहित शर्मा ने इसी तारीख के आसपास इतिहास रचकर इसे और यादगार बना दिया।

​मोहिंदर अमरनाथ का महारिकॉर्ड हुआ ध्वस्त​Image Credit : BCCI03 / 08

​मोहिंदर अमरनाथ का महारिकॉर्ड हुआ ध्वस्त​

रोहित शर्मा ने मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 1989 में मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज सबसे उम्रदराज भारतीय वनडे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बना था। अब यह रिकॉर्ड रोहित के नाम हो गया है। तब अमरनाथ ने 39 साल 36 दिन की उम्र में संन्यास लिया था, जबकि रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

नीदरलैंड के खिलाड़ी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : BCCI04 / 08

नीदरलैंड के खिलाड़ी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

भले ही रोहित शर्मा भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन ओवरऑल वर्ल्ड रिकॉर्ड से वह अभी काफी दूर है। नीदरलैंड्स के नोलन क्लार्क ने 47 साल 257 दिन की उम्र में वनडे खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

अफगानिस्तान के खिलाफ चोट से कर रहे हैं वापसीImage Credit : BCCI05 / 08

अफगानिस्तान के खिलाफ चोट से कर रहे हैं वापसी

रोहित शर्मा जनवरी में न्यूजीलैंड सीरीज के बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। रोहित का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 75 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा है।

विराट-हार्दिक की अनुपस्थिति में रोहित पर जिम्मेदारी बढ़ीImage Credit : BCCI06 / 08

विराट-हार्दिक की अनुपस्थिति में रोहित पर जिम्मेदारी बढ़ी

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी और हार्दिक पांड्या पैर की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं। दोनों सीनियर्स की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा पर बल्लेबाजी और टीम को लीड करने की दोहरी जिम्मेदारी होगी। विराट की जगह इशान किशन को मौका मिला है।

वनडे क्रिकेट का 52 साल का सुनहरा सफर​Image Credit : BCCI07 / 08

वनडे क्रिकेट का 52 साल का सुनहरा सफर​

1974 में इंग्लैंड के खिलाफ हार से शुरू हुआ भारत का वनडे सफर आज सुनहरे काल में चल रहा है। अब भारत की टीम दुनिया की बेस्ट टीमों में शुमार है। वक्त के साथ टीम ने खुद को बदला और नए कीर्तिमान गढ़े। रोहित का ये रिकॉर्ड उसी बदलते और निखरते भारत की कहानी कहता है।

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाजImage Credit : BCCI08 / 08

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी भी खेली है। रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!