पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने एक बार फिर से शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए। हिटमैन केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित शर्मा ने 15 गेंद में 20 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बतौर ओपनर 9,000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
ओपनर के तौर पर रोहित ने सबसे तेज 9000 रन पूरे किए। उन्होंने 181 पारी में यह आंकड़ा छूआ जबकि सचिन को बतौर ओपनर 9,000 रन पूरे करने के लिए 197 पारी लगी थी।
बीते कुछ सालों से रोहित एक खास रोल में खेल रहे हैं और वह टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करते हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के लगाए।
एक ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर को 9,000 रन पूरा करने के लिए 197 पारी खेलनी पड़ी थी।
रोहित शर्मा के वनडे करियर की बात करें तो 270 मैच की 262 पारी में 48.89 की औसत से 11,049 रन बना लिए हैं जिसमें उनके 57 अर्धशतक और 32 शतक हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में फिलहाल रोहित दूसरे नंबर पर हैं। नंबर वन पर शाहीद अफरीदी हैं। अब रोहित उनके आंकड़े से केवल 12 छक्के दूर हैं।