​2026 में तलाक लेकर अलग हुए ये 8 कपल, चंद मिनटों में तबाह हुआ सालों का बसा-बसाया घर​

These Star Couples Separated In 2026: साल 2026 कई सितारों के लिए मुश्किल भरा रहा। क्योंकि उनकी बसी-बसाई गृहस्थी पल में उजड़ गई। इस लिस्ट में माही विज-जय भानुशाली से लेकर गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला तक का नाम शामिल है।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 10 2026, 14:17 IST
2026 में अलग हुए ये सितारेImage Credit : Cc01 / 09

2026 में अलग हुए ये सितारे

These Star Couples Separated In 2026: साल 2026 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए उथल-पुथल से भरा रहा। कई सितारे ऐसे रहे जिनका 2026 में सालों का बसा-बसाया घर उजड़ गया। इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली से लेकर आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का नाम शामिल है। वहीं बीती रात साउथ के पॉपुलर स्टार पवन कल्याण ने भी पोस्ट साझा कर बताया कि वह और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा सालों बाद एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार कपल पर-

माही विज-जय भानुशाली (Mahhi Vij-Jay Bhanushali)Image Credit : Cc02 / 09

माही विज-जय भानुशाली (Mahhi Vij-Jay Bhanushali)

​माही विज और जय भानुशाली ने इसी साल की शुरुआत में ऐलान किया था कि वे अलग हो रहे हैं। दोनों ने 14 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि बच्चों की परवरिश के लिए वे आज भी एक-दूजे का साथ देते नजर आते हैं।​

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला (Gaurav Khanna-Akanksha Chamola)Image Credit : Cc03 / 09

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला (Gaurav Khanna-Akanksha Chamola)

​आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप: सच या सजा' में बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। दोनों ने शादी के 10 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है।​

मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Mouni Roy-Suraj Nambiar)Image Credit : Cc04 / 09

मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Mouni Roy-Suraj Nambiar)

​मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने भी शादी के 4 साल बाद एक-दूजे से अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात से पर्दा उठाया। मौनी रॉय और सूरज नांबियार तलाक के बाद भी एक-दूजे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।​

बादशाह-ईशा रिखी (Badshah-Isha Rikhi)Image Credit : Cc05 / 09

बादशाह-ईशा रिखी (Badshah-Isha Rikhi)

​बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल शादी रचाई थी। लेकिन शादी के चंद महीनों बाद ही वे अलग हो गए। बादशाह और ईशा रिखी के अलग होने की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। हालांकि ईशा रिखी ने कनिका मान से बातों-बातों में बादशाह पर धोखा देने का आरोप लगाया था।​

कनिका कपूर-गौतम हाथीरामानी (Kanika Kapoor-Gautam Hathiramani)Image Credit : Cc06 / 09

कनिका कपूर-गौतम हाथीरामानी (Kanika Kapoor-Gautam Hathiramani)

​कनिका कपूर और गौतम हाथीरामानी ने साल 2022 में शादी रचाई थी। जहां कनिका बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं तो वहीं गौतम यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। लेकिन हाल ही में 4 नवंबर को दोनों ने पोस्ट साझा कर अलग होने का ऐलान किया।​

पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा (Pawan Kalyan-Anna Lejhneva)Image Credit : Cc07 / 09

पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा (Pawan Kalyan-Anna Lejhneva)

​पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने शादी के कई सालों बाद एक-दूजे से अलग होने का ऐलान किया है। बता दें कि ये पवन कल्याण की तीसरी शादी थी। दोनों ने 13 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है।​

थलपति विजय-संगीता सोरनालिंगम (Thalapathy Vijay-Sangeetha sornalingam) Image Credit : Cc08 / 09

थलपति विजय-संगीता सोरनालिंगम (Thalapathy Vijay-Sangeetha sornalingam)

​साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम ने भी इसी साल तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। दोनों ने हाई प्रोफाइल फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी।​

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथुरिया (Hansika Motwani-Sohael Khaturiya)Image Credit : Cc09 / 09

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथुरिया (Hansika Motwani-Sohael Khaturiya)

​हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने साल 2022 में दिसंबर में शादी रचाई थी। लेकिन इसी साल मार्च में दोनों ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!