Salman Khan Maatrubhumi Trailer: आज आएगा सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर, देखने से पहले जान लें फिल्म की खास बातें

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है। गलवान घाटी की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में भाईजान सेना के अफसर के दमदार किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर देखने से पहले जानें कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी 5 खास बातें...

Authored by: Kumar SarashUpdated Nov 10 2026, 17:21 IST
सलमान खान की मूवी के बारे में जान लें ये बातेंImage Credit : Maatrubhumi film01 / 05

सलमान खान की मूवी के बारे में जान लें ये बातें

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। सलमान ने खुद बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 नवंबर यानी आज शाम रिलीज होगा। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इंतजार करने के लिए शुक्रिया भी कहा है। पहले ट्रेलर को मीडिया के सामने दिखाया गया था, लेकिन कुछ काम बाकी होने के कारण इसे ऑनलाइन रिलीज नहीं किया गया था।

 गलवान घाटी की घटना से जुड़ी है कहानीImage Credit : Maatrubhumi film02 / 05

गलवान घाटी की घटना से जुड़ी है कहानी

'मातृभूमि' की कहानी जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से जुड़ी है। फिल्म में भारतीय सैनिकों की बहादुरी, उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को दिखाया जाएगा। सलमान ने भी साफ किया है कि यह सिर्फ दो देशों के बीच लड़ाई की कहानी नहीं है, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को भी दिखाती है।

सेना के अफसर बने हैं सलमान खानImage Credit : Maatrubhumi film03 / 05

सेना के अफसर बने हैं सलमान खान

इस फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के अफसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और गलवान घाटी की झड़प में शहीद हो गए थे। इस किरदार में सलमान का अंदाज उनकी अब तक की कई फिल्मों से अलग नजर आने वाला है।

चित्रांगदा सिंह भी आएंगी नजरImage Credit : Maatrubhumi film04 / 05

चित्रांगदा सिंह भी आएंगी नजर

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया, मुकुल देव और दूसरे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया।

कब रिलीज होगी फिल्म?Image Credit : Maatrubhumi film05 / 05

कब रिलीज होगी फिल्म?

ट्रेलर के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा। सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है। अब देखना होगा कि ट्रेलर में सलमान का सेना वाला अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!