रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रही है। इस सगाई में कई बड़े खिलाड़ी और नेता मौजूद रहे।
प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट जीती थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की वकील के तौर पर भी काम किया है। प्रिया ने नई दिल्ली में एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी भी पूरी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं जिनकी रिंकू से जान पहचान है। सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी। इसके बाद दोनों ने अब शादी का निर्णय लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को होने वाली है। शादी भव्य अंदाज में होने वाली है। इसका आयोजन वाराणसी के ताज होटल में किया जाएगा।
रिंकू सिंह का अगला लक्ष्य अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करना और इस टूर्नामेंट के लिए अपने आप को पुरी तरह से तैयार करना होगा। वे टीम इंडिया के फिनिशर हो सकत हैं।
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था और वे अभी 27 साल के हैं। वहीं सांसद प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था और वे अभी 26 साल की हैं। ऐसे में दोनों की उम्र में लगभग एक साल का अंतर है।