वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट टीम इंडिया ने पारी और 140 रन से केवल 3 दिन के भीतर जीत लिया। इस जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा ने जिन्होंने बल्ले और गेंद से धमाल मचाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। हमेशा से टीम में अंडरडॉग खिलाड़ी रहे जडेजा क्या क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे बड़े मैच विनर हैं? चलिए जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं। (साभार-ICC/BCCI)
भारत ने अहमदाबाद टेस्ट पारी और 140 रन से जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की पहली जीत थी और पहली जीत हमेशा किसी खिलाड़ी के लिए खास होती है। भारत की ओर से इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा सहित 3 शतक लगे। (साभार-BCCI X)
रवींद्र जडेजा के लिए यह मुकाबला यादगार हो गया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से इस मुकाबले में धमाल मचाया। बल्लेबाजी में उन्होंने 176 गेंद में 104 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को आसान जीत दिला दी। (साभार-BCCI X)
जडेजा को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 86 टेस्ट मैच में यह 11वां मौका है जब उन्होंने इस फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है। इस मामले में अब उन्होंने द ग्रेट राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। (साभार-BCCI X)
अब रवींद्र जडेजा के पास सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अब वह केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। जडेजा सचिन के रिकॉर्ड से केवल 3 कदम दूर खड़े हैं। जिस फॉर्म में यह ऑलराउंडर है, उनके लिए यह मुश्किल बिल्कुल नहीं होगा। (साभार-BCCI X)
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में 15 बार यह अवार्ड जीता है। (साभार-ICC)
रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर में नंबर वन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 86 टेस्ट मैच में 3,990 रन और 334 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनके पास अभी 100 टेस्ट खेलने का मौका है और तब तक वह जरूर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। (साभार-BCCI X)