एशिया कप 2025 में भारत को परेशान कर सकते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी

​Asia Cup 2025 Indian Cricket Team Problem: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए खास माने जाने वाले एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किया जाने वाला है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन दूसरी टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि टीम इंडिया का खेल खराब कर सकते हैं और मैच पलटने का रुतबा रखते हैं। आइए जानते हैं कौन से वो 5 खिलाड़ी हैं जिनसे भारत को सतर्क रहने की जरूरत है।

Authored by: SIddharth Sharma Updated Sep 7 2025, 12:52 IST
​9 सितंबर से शुरुआत 8 टीमें लेंगी भाग01 / 07

​9 सितंबर से शुरुआत 8 टीमें लेंगी भाग

​एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से हो रही है। इस बार पहली बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही है जिन सभी की नजर ट्रॉफी जीतने पर होगी। हालांकि मजबूत दावेदार भारत ही नजर आ रही है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि गेम बिगाड़ सकते हैं।​

​भारतीय टीम का स्क्वॉडImage Credit : AP02 / 07

​भारतीय टीम का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।​

​राशिद खानImage Credit : AP03 / 07

​राशिद खान

राशिद खान अफगानिस्तान के कप्तान हैं और हाल ही में द हंड्रेड के बाद टी20 ट्राई सीरीज में भी अच्छे नजर आए हैं। उनकी बल्लेबाजी भी खास नजर आ रही है और वे भारत के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं।​

​सैम अयूबImage Credit : AP04 / 07

​सैम अयूब

​पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी सैम अयूब टीम के सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी हैं। अयूब शुरुआत में अटैक करके भारतीय गेंदबाजों की लय खराब कर सकते हैं।​

​नूर अहमदImage Credit : AP05 / 07

​नूर अहमद

नूर अहमद यूएई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अपने वेरिएशन और तेज आती स्पिन बॉल से भारतीय बल्लेबाजों को चमका दे सकते हैं। नूर अहमद फिलहाल दमदार फॉर्म में चल रहे हैं।​

​मोहम्मद वसीमImage Credit : AP06 / 07

​मोहम्मद वसीम

​यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वसीम ने टी20ई ट्राई सीरीज में कई बेहतरीन पारियां खेली है। वसीम की खासियत उनका तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना है।​

​शाहीन अफरीदीImage Credit : AP07 / 07

​शाहीन अफरीदी

​शाहीन अफरीदी का टी20 में नया रुप देखने को मिल रहा है जिसमें वे विकेट तो ले रहे हैं साथ ही रन भी कम दे रहे हैं। अफरीदी का यूएई में रिकॉर्ड अच्छा है और वे अपनी लय में रहते हैं तो भारत को परेशान कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!