Top 7 TV Gossips: 'बिग बॉस 20' में कदम रखेंगी मैरी कॉम, अभिषेक मल्हान-फरहाना भट्ट की डेटिंग की लगी अटकलें

Top 7 TV Gossips 12 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम की एंट्री हो सकती है। वहीं अभिषेक मल्हान और फरहाना भट्ट की डेटिंग रूमर्स शुरू हो गए हैं।

Authored by: ashna malikUpdated Aug 12 2026, 20:39 IST
12 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

12 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 12 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहाना भट्ट से लेकर करण कुंद्रा तक लाइमलाइट बटोर रहे हैं। जहां 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम की एंट्री हो सकती है। वहीं अभिषेक मल्हान और फरहाना भट्ट की डेटिंग रूमर्स शुरू हो गए हैं। वहीं 'रोडीज 21' में करण कुंद्रा की एंट्री हो सकती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की बड़ी खबरों पर-

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर अदिति मलिक ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram02 / 08

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर अदिति मलिक ने तोड़ी चुप्पी

​अदिति मलिक ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगने लगीं। यहां तक कि उनके वजन पर भी लोगों ने बातें कीं। इस मामले पर अब अदिति मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को थोड़ा ध्यान देना चाहिए कि वो क्या कमेंट कर रहे हैं और क्या नहीं। दो दिन पहले मैंने पोस्ट डाला, जहां लोगों को लगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। क्योंकि जिस तरह से मैं बैठी थी, बेली पूच दिख रहा था। मैं इन चीजों को लेकर बहुत सतर्क नहीं हूं। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं।"​

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हुई जेम्स घाज की एंट्रीImage Credit : Instagram03 / 08

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हुई जेम्स घाज की एंट्री

​'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो में लीप के बाद कई सितारों की एंट्री हुई। वहीं अब इस शो में 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' फेम जेम्स घाज की एंट्री हुई है। वह शो में अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे।​

'बिग बॉस 20' में जोड़ी बनकर कदम रखेंगे प्रणाली राठौड़-आशय मिश्रा!Image Credit : Instagram04 / 08

'बिग बॉस 20' में जोड़ी बनकर कदम रखेंगे प्रणाली राठौड़-आशय मिश्रा!

​'बिग बॉस 20' 6 सितंबर को टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि शो में आशय मिश्रा और एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ एक साथ कदम रखेंगे। उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वे जोड़ी के तौर पर शो में नजर आएंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।​

अभिषेक मल्हान और फरहाना भट्ट के डेटिंग रुमर्स हुए शुरू Image Credit : Instagram05 / 08

अभिषेक मल्हान और फरहाना भट्ट के डेटिंग रुमर्स हुए शुरू

​मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' स्टार अभिषेक मल्हान व एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे बीच पर हाथ में हाथ डाले घूमते दिखे। वहीं एक तस्वीर में अभिषेक और फरहाना साथ डांस करते नजर आए। इस फोटो को साझा कर दोनों ने कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी साझा किया। लेकिन फोटोज के सामने आते ही डेटिंग की अटकलें लगने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "ये कब हुआ?" दूसरे यूजर ने लिखा, "कहीं ये एआई तो नहीं।"​

पराग त्यागी ने एनिवर्सरी पर शेयर किया शेफाली जरीवाला संग रोमांटिक वीडियोImage Credit : Instagram06 / 08

पराग त्यागी ने एनिवर्सरी पर शेयर किया शेफाली जरीवाला संग रोमांटिक वीडियो

​पराग त्यागी ने अपनी और शेफाली जरीवाला की शादी की सालगिरह पर रोमांटिक वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "सालगिरह मुबारक हो। हमेशा एक साथ। परी, सिंबा और पापा। प्यार और आशीर्वाद के 16 साल और जब तक मैं तुम लोगों से न मिलूं, तब तक गिनती जारी है।"​

'बिग बॉस 20' में नजर आएंगी मैरी कॉमImage Credit : Instagram07 / 08

'बिग बॉस 20' में नजर आएंगी मैरी कॉम

​मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम को लेकर खबर है कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।​

'रोडीज' में प्रिंस नरूला को रिप्लेस करेंगे करण कुंद्राImage Credit : Instagram08 / 08

'रोडीज' में प्रिंस नरूला को रिप्लेस करेंगे करण कुंद्रा

​एमटीवी रोडीज के 21वें सीजन में टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला को रिप्लेस कर सकते हैं। दूसरी ओर बसीर अली और सिवेत तोमर को भी इंसाइडर के तौर पर देखा जा सकता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!