क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ा दर्द रन-आउट होना होता है। अगर वो बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है तब तो ये दर्द और गहरा हो जाता है। वहीं फील्डिंग टीम के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है इसलिए जश्न भी वैसा ही होता है। आइए जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) में सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं। (Photo Credit- AP)
अगर आप ये सोच रहे हैं कि सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में अधिकतर नाम उन खिलाड़ियों के होंगे जो निचले क्रम के बल्लेबाज हैं, तो आप गलत है। दरअसल इस टॉप-5 लिस्ट में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज का नाम शामिल है और पहला नाम तो सबसे चौंकाने वाला है। (Photo Credit- AP)
भारत के महान पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी संयमित बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। वो कभी हड़बड़ी नहीं कर करते थे, चाहे किसी भी फॉर्मेट में खेल रहे हों। लेकिन हकीकत यही है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन-आउट द्रविड़ ही हुए हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 53 पारियों में रन आउट हुए। (Photo Credit- X/ICC)
श्रीलंका के लिए सभी प्रारूपों में रनों का अंबार लगा चुके पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने अहम मौकों पर बड़ी पारियों के जाने जाते थे, लेकिन उनका भी नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वो 51 अंतरराष्ट्रीय पारियों में रन-आउट का शिकार हुए।
तीसरे नंबर पर भी श्रीलंका के एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का नाम दर्ज है और ये हैं मार्वन अटापट्टू। उन्होंने श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेलीं लेकिन 48 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वो रन-आउट होकर पवेलियन लौटे।
पांचवें नंबर पर हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज इंजमाम उल हक। सभी इस बात से वाकिफ हैं कि इंजमाम को दौड़कर रन लेना पसंद नहीं था, वो बड़े शॉट्स ही खेलना पसंद करते थे। कितनी बार उनके कारण उनका साथी बल्लेबाज भी रन आउट हो गया। इंजमाम उल हक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 46 बार रन-आउट हुए।
इस लिस्ट में एक और बड़ा व चौंकाने वाला नाम है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का। वो चौथे पायदान पर हैं। हजारों रन बना चुके पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 47 पारियों में रन-आउट हुए थे।