राहुल द्रविड़ ने बताया कौन था उनके करियर का बेस्ट कप्तान

द वॉल के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन को दिए इंटरव्यू में अपने क्रिकेट करियर से जुड़े कई खुलासा किए हैं। अपने यूट्यूब चैनल कुट्टी स्टोरीज के लिए दिए इंटरव्यू में अश्विन ने द्रविड़ से पूछा कि जिन कप्तानों के अंदर आपने अपने पूरे करियर में क्रिकेट खेली उनमें से कौन सर्वश्रेष्ठ था? द्रविड़ ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब देकर हर किसी को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को द्रविड़ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया है?(फोटो क्रेडिट Rahul Dravid Instagram)

​

Authored by: नवीन चौहानUpdated Aug 22 2025, 21:31 IST
​इन खिलाड़ियों की कप्तानी में खेले द्रविड़01 / 07

​इन खिलाड़ियों की कप्तानी में खेले द्रविड़

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में द्रविड़ सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और एमएस धोनी की कप्तानी में खेले लेकिन इनमें से कोई भी बतौर कप्तान उनका फेवरट नहीं है। साल 1996 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में द्रविड़ ने सिंगापुर में वनडे और इसके बाद लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

वीबी चंद्रशेखर हैं पसंदीदा कप्तान02 / 07

वीबी चंद्रशेखर हैं पसंदीदा कप्तान

द्रविड़ के क्रिकेट करियर के सबसे पसंदीदा कप्तान तमिलनाडु के वीबी चंद्रशेखर रहे। तमिलनाडु में उनकी कप्तानी में लीग क्रिकेट खेलते हुए मैंने प्रतिस्पर्धात्मकता और जीतने की ललक देखी और उससे सीखा। मुझे उनके नेतृत्व में क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगा। करियर के शुरुआती दिनों में वे उन कप्तानों में से एक रहे जिनके अंडर खेलने में मुझे सबसे ज्यादा आनंद आया।(फोटो क्रेडिट TNCA X)​

धोनी भी थे अच्छे कप्तान03 / 07

धोनी भी थे अच्छे कप्तान

द्रविड़ ने आगे कहा, एमएस धोनी भी बहुत अच्छे थे। खासकर अपने करियर के अंतिम दौर में मैंने देखा कि युवा खिलाड़ी से कप्तान बनने तक का उनका बदलाव आसान नहीं था। सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को जीतने की स्पष्ट सोच दी वहीं अनिल कुंबले संवाद में बेहद साफ-सुथरे थे।'(फोटो क्रेडिट Rahul Dravid Instagram)​

कौन थे वीबी चंद्रशेखर?04 / 07

कौन थे वीबी चंद्रशेखर?

वीबी चंद्रशेखर तमिलनाडु के लिए एक अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ी थे। उन्होंने कई वर्षों तक तमिलनाडु की टीम की कमान संभाली। उन्होंने 81 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 43.09 के औसत से 4999 रन बनाए जिसमें 10 शतक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 41 लिस्ट ए मैच खेले जिसमें 26.31 के औसत से 1053 रन बनाए।(फोटो क्रेडिट VB Chandrashekhara X)​

ऐसा रहा चंद्रशेखर का अंतरराष्ट्रीय करियर05 / 07

ऐसा रहा चंद्रशेखर का अंतरराष्ट्रीय करियर

वीबी चंद्रशेखर ने भारत के लिए 1988 से 1990 तक सात वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 12.57 के औसत से कुल 88 रन बनाए। 53 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा ये पारी उन्होंने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। ये उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का एकमात्र अर्धशतक रहा। चंद्रशेखर ने टीम इंडिया की कमान कभी नहीं संभाली। (फोटो क्रेडिट CSK X)​

द्रविड़ ने भी संभाली कमान06 / 07

द्रविड़ ने भी संभाली कमान

राहुल द्रविड़ खुद भी टीम इंडिया के कप्तान रहे। 2003 से 2007 के बीच उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित वनडे विश्व कप में हाल बेहाल हो गया था। टीम इंडिया पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।​

ऐसा रहा हार जीत का रिकॉर्ड07 / 07

ऐसा रहा हार जीत का रिकॉर्ड

द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने 25 टेस्ट खेले जिसमें से 8 में उसे जीत और 6 में हार मिली। वहीं 79वनडे मैच में से 42 में भारतीय टीम विजयी रही और 33 में उसे हार का सामना करना पड़ा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!