आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम छक्के जड़ने के मामले में अव्वल नंबर पर रही। पंजाब किंग्स ने 17 मैच खेले और इस दौरान कुल 173 छक्के जड़े। पंजाब के खिलाड़ियों ने हर मैच में 10 से ज्यादा छक्के जड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 छक्के जड़े। लेकिन फाइनल में आरसीबी के खिलाफ महज 6 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रही। लखनऊ की टीम ने सीजन में कुल 14 मैच खेले और 152 छक्के जड़े। निकोलस पूरन ने इसमें से 40 छक्के जड़े और सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 146 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर राजस्थान को सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में शामिल करा दिया। वैभव ने 7 मैच में 24 छक्के जड़े। वहीं यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के बल्ले से क्रमश: 28, 27 छक्के निकले। राजस्थान ने प्रति मैच आठ से ज्यादा छक्के जड़े।
आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियन्स की टीम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर रही। मुंबई के खिलाड़ियों ने 16 मैच में कुल 142 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से सबसे ज्यादा 38 छक्के निकले। मुंबई के खिलाड़ियों ने हर मैच में तकरीबन 9 बार गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार पहुंचाया।
आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में पांचवें स्थान पर रही। आरसीबी के खिलाड़ियों ने सीजन में कुल 125 छक्के जड़े। 16 मैच में बेंगलुरू के खिलाडियों ने लगभग 8 बार गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाया। फिल साल्ट ने आरसीबी के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी रहे। उनके बल्ले से 22 छक्के निकले।