आगामी 11 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड नें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया बैक टू बैक दूसरी बार फाइनल में पहुंची है जबकि साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का मौका है।ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस की कप्तानी में जबकि साउथ अफ्रीका तेंबा बावुमा की कप्तानी में उतरेगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के इन 5 खिलाड़ियों पर नजर रहेगी जो उसे ट्रॉफी दिलाने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।
पहला नाम मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का है। लाबुशेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहा है। उन्होंने अब तक 19 टेस्ट और 35 पारियों में 935 रन बनाए हैं। उसका औसत 28.33 रहा है, जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
लंबे कद वाले बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इंजरी के बाद वापसी कर रहे है ग्रीन ने गेंदबाजी शुरू कर दी है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी राहत की खबर है। वह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
तीसरा नाम शानदार फॉर्म में चल रहे जोश हेजलवुड का है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके हेजलवुड कहर मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह आज तक कोई फाइनल नहीं हारे हैं। इस सत्र में उन्होंने 13 टेस्ट में 57 विकेट लिए हैं, और उनका औसत 20 से कम रहा है।
ऐसे बड़े मौकों पर हमेशा कप्तान पैट कमिंस खड़े होते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार रहे हैं, जिन्होंने इस चक्र में 17 टेस्ट में कुल 73 विकेट लिए हैं। उनका औसत 24.54 रहा है, और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 का रहा है। यदि कमिंस एक और बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो यह निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी मदद देगा
इस मुकाबले में सबसे अहम कड़ी स्टीव स्मिथ साबित होने वाले हैं। 2023 की पिछली WTC फाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद, स्मिथ को फिर से शानदार प्रदर्शन करना होगा। अपनी पिछली पाँच टेस्ट पारियों में चार शतक जड़ने और 10,000 रन का आंकड़ा पार करने के बाद, यह अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने के लिए तैयार है। उनका नॉकआउट मैच रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें उनका औसत 50 से अधिक है।