19 रन में गिरे 7 विकेट, कौन है नूरिस्तानी जिसने U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

Who Is Nooristani Omarzai: अफगानिस्तान ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है, एक से एक खिलाड़ी उसने दुनिया को दिए हैं। सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां राशिद खान (Rashid Khan) और इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) जैसे शानदार खिलाड़ी दिए, तो वहीं अब अंडर-19 क्रिकेट में भी उनके लिए खास खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ताजा नाम है नूरिस्तानी ओमरजई का। कौन हैं नूरिस्तानी ओमरजई जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2026 (U19 World Cup 2026) में कमाल करके आने वाले दिनों में अफगानिस्तान की सीनियर टीम में एंट्री के रास्ते खोल दिए हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 22 2026, 15:22 IST
नूरिस्तानी ने रचा इतिहासImage Credit : Instagram/ICC01 / 07

नूरिस्तानी ने रचा इतिहास

अंडर-19 विश्व कप 2026 में एक के बाद एक बल्लेबाज ही बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाते जा रहे थे। इन्हीं के बीच से एक गेंदबाज भी निकलकर आया है जिसने सारे बल्लेबाजों को भविष्य के लिए भयभीत करने का काम किया है। कौन हैं अफगानिस्तान के नूरिस्तानी ओमरजई और उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया है, आइए जानते हैं।

अफगानिस्तान और तनजानिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप मैचImage Credit : Instagram/ICC02 / 07

अफगानिस्तान और तनजानिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच

अंडर-19 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान और तनजानिया की युवा टीमों की टक्कर विंडहोक में हुई। इस मैच में तनजानिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तनजानिया ने 66 रन पर गंवाए थे 4 विकेटImage Credit : Instagram/ICC03 / 07

तनजानिया ने 66 रन पर गंवाए थे 4 विकेट

तनजानिया की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने तीन रन पर पहला विकेट गंवाया, 5 रन पर दूसरा, 22 रन पर तीसरा, 31 रन पर तीसरा विकेट और 66 रन पर चौथा विकेट गिर चुका था। इसमें 19 वर्षीय नूरिस्तानी की अहम भूमिका थी, लेकिन अभी असली कहर बाकी था।

19 रन पर गिर गए अगले सात विकेटImage Credit : Instagram/ICC04 / 07

19 रन पर गिर गए अगले सात विकेट

इसके बाद तनजानिया ने एक-एक करके 66/4 के स्कोर से शुरू होते हुए अपने अगले 7 विकेट 19 रन के अंदर ही गंवा दिए। पूरी टीम 85 रन पर ऑल-आउट हो गई। इसमें भी नूरिस्तानी ओमरजई की रफ्तार और कमाल का नमूना दुनिया ने देखा। अफगानिस्तान ने जवाब में 12.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

नूरिस्तानी के आंकड़ेImage Credit : Instagram/ICC05 / 07

नूरिस्तानी के आंकड़े

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नूरिस्तानी ओमरजई ने 7 ओवर किए जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंके। इसके साथ ही वो मौजूदा विश्व कप संस्करण में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग आंकड़े पेश करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

कौन हैं नूरिस्तानी, जहां पैदा हुए, वहीं से जुड़ा है नामImage Credit : Instagram/ICC06 / 07

कौन हैं नूरिस्तानी, जहां पैदा हुए, वहीं से जुड़ा है नाम

युवा अफगानिस्तानी पेसर नूरिस्तानी ओमरजई का जन्म 8 सितंबर 2006 को अफगानिस्तान के नूरिस्तान में हुआ था और वहीं से उनका नाम नूरिस्तानी पड़ गया। वो दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने नसरतुल्लाह नाम से भी बुलाया जाता है। आने वाले दिनों में वो अफगानिस्तान की सीनियर टीम में आपको नजर आ सकते हैं।

स्पेशल अफगानी बॉलर ने खास रिकॉर्ड भी बना दियाImage Credit : Instagram/ACB07 / 07

स्पेशल अफगानी बॉलर ने खास रिकॉर्ड भी बना दिया

नूरिस्तानी ओमरजई ने इस मैच में सिर्फ 1.28 के इकॉमनी रेट दर्ज किया। अंडर-19 विश्व कप इतिहास में वो 5 विकेट लेते हुए सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट दर्ज करने वाले तीसरे और अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!