राहुल द्रविड़ के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए गुड न्यूज

पहले संजू सैमसम के टीम छोड़ने की खबर और फिर कोच राहुल द्रविड़ के कोचिंग से इस्तीफे ने राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी। आईपीएल 2026 से पहले यह टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, लेकिन इस बीच डूबते को तिनके का सहारा मिला है, क्योंकि आखिरकार इस टीम के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। क्या है वह गुड न्यूज और इससे टीम को कितनी राहत मिलने वाली है, चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 1 2025, 12:25 IST
IPL 2026 से पहले राजस्थान के लिए गुड न्यूजImage Credit : DPL/IPL01 / 07

IPL 2026 से पहले राजस्थान के लिए गुड न्यूज

आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले सैमसन के जाने की खबर और फिर राहुल द्रविड़ का जाना टीम के लिए बड़ा झटका है। ऐसे में दिल्ली प्रीमियर लीग से इस टीम के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। (साभार-IPL/DPL X)

संजू सैमसन का जाना तय Image Credit : DPL/IPL02 / 07

संजू सैमसन का जाना तय

आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़कर जाना तय है। टीम के साथ उनके अनबन की खबरें सामने आई थी। हालांकि, सैमसन तभी जा पाएंगे जब फ्रेंचाइजी चाहेगी। संजू के चेन्नई में जाने की संभावना है। (साभार-IPL )

राहुल द्रविड़ ने छोड़ी कोचिंगImage Credit : DPL/IPL03 / 07

राहुल द्रविड़ ने छोड़ी कोचिंग

संजू के जाने की खबर के बीच राजस्थान रॉयल्स को एक और झटका राहुल द्रविड़ के रुप में लगा। आईपीएल 2026 से पहले द्रविड़ का जाना टीम के लिए बड़ा झटका इसलिए भी है, क्योंकि नए कोच का टीम के साथ इतने कम वक्त में सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होता है। (साभार-IPL)

डीपीएल से आई गुड न्यूजImage Credit : DPL/IPL04 / 07

डीपीएल से आई गुड न्यूज

दो बुरी खबरों के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अच्छी खबर दिल्ली प्रीमियर लीग से सामने आई। दरअसल DPL 2025 की चैंपियन बनने वाली टीम वेस्ट दिल्ली की कमान जिसके पास है वह राजस्थान के लिए ही आईपीएल खेलते हैं। (साभार-DPL)

नितीश राणा का धमालImage Credit : DPL/IPL05 / 07

नितीश राणा का धमाल

दिल्ली प्रीमियर लीग में नितीश राणा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। नितीश राणा ने 11 मैच की 11 पारी में 65.50 की औसत से 393 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 34 छक्के लगाए। (साभार-DPL X)

प्लेऑफ में बनाए 80 प्रतिशत रनImage Credit : DPL/IPL06 / 07

प्लेऑफ में बनाए 80 प्रतिशत रन

नितीश राणा ने ज्यादातर रन प्लेऑफ में बनाए। उन्होंने एलिमिनेटर में 134 रन की नाबाद पारी खेली। क्वालीफायर-2 में नाबाद 45 रन और फाइनल मुकाबले में नाबाद 79 रन की पारी खेली। (साभार-DPL)

राजस्थान के लिए गुड न्यूजImage Credit : DPL/IPL07 / 07

राजस्थान के लिए गुड न्यूज

नितीश राणा, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में नितीश का फॉर्म में आना आईपीएल 2026 से पहले इस टीम के लिए गुड न्यूज है। संजू के जाने के बाद इस टीम में एक बल्लेबाज की कमी होने वाली है, ऐसे में नितीश इस कमी को दूर कर सकते हैं। (साभार-DPL)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!