Keralam Flash Flood: कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल के कोट्टापुझा में अचानक आई बाढ़ में जान गंवाने वाली सजिथा के परिजनों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
साजिथा का शव तलाशी अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम निलांबुर के टीके नगर में अचानक आई बाढ़ में छह लोग बह गए थे।
इस हादसे को लेकर राजस्व मंत्री ए. पी. अनिलकुमार ने बताया था कि रविवार रात दो शव बरामद किए गए थे और सोमवार सुबह तलाश अभियान फिर शुरू होने के बाद तीन और शव मिले। अधिकारियों ने बताया था कि रविवार रात बरामद किए गए शवों की पहचान तिरूर निवासी परन्नापरंबन मोहम्मद कुट्टी (69) और एडारीकोड निवासी मंगदान अनस (32) के रूप में हुई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'राहुल को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन', 'मां को कुर्सी दो' कॉमेडी पर भड़के CM मोहन और फडणवीस; माफी की मांग
उन्होंने बताया था कि सोमवार सुबह तलाश के दौरान करूवरकुंडू निवासी रहीम, वंडूर निवासी कुप्पनाथ सज्जाद तथा कोट्टाकुन्नू निवासी चेट्टियारम्मल कुरुप्पथ रफीक के शव बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, ये पांचों पर्यटक थे। बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों और स्थानीय निवासियों की संयुक्त टीम शामिल थीं।
