देश

जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला, पेशी के बाद वकील ने जड़ा थप्पड़, कहा- उसे तो गोली... VIDEO

जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी के बाद वकील ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे कोर्ट परिसर से बाहर ले जा रही थी, तभी यह घटना हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला

बिहार में जमुई कांड से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई, इस कांड के आरोपी हरेराम यादव की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी बाद जब पुलिस उसे कोर्ट से वापस लेकर जा रही थी, तभी परिसर में मौजूद एक वकील ने उसे थप्पड़ मार दिया। आरोपी हरेराम यादव कोर्ट से जैसे ही बाहर निकला तो एक वकील ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

जमुई में छेड़छाड़ के आरोपी हरेराम यादव को थप्पड़ मारने पर वकील आकाश पांडे ने कहा,- 'उसने जो हरकत की है, उसके लिए थप्पड़ तो बहुत छोटी बात है-उसे तो गोली मार देनी चाहिए। उसने जो किया, उससे जमुई के हम सभी निवासी शर्मिंदा हैं। अगर आप देखें, तो उसने जो किया वह सभी पुरुषों के मुंह पर एक तमाचा था, और वही तमाचा उसके अपने मुंह पर वापस जड़ दिया गया...'

जमुई में बाइक सवार युवक-युवती से भीड़ ने की छेड़छाड़

बता दें कि बिहार में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में कुछ लड़के बाइक पर बैठे एक लड़के और लड़की से छेड़खानी करते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज के साथ ही जिस तरह की का दुर्व्यवहार युवती के साथ किया जा रहा है वह बहुत ही अभद्र, घटिया और आपत्तिजनक है।

मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता हत्या के एक अलग मामले में गिरफ्तार

मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता को हत्या के एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है बताते हैं कि वो 23 साल पुराने डबल मर्डर मामले में फरार चल रहा था।

लड़की को रोका और उनके साथ बहुत ही घटिया हरकतें करने लगे

वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे लड़के और लड़की को रोका और उनके साथ बहुत ही घटिया हरकतें करने लगे। लड़की के साथ बेशर्मी से छेड़छाड़ की गई, जबकि इस दौरान लड़की बार-बार उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिख रही है। इसी दौरान जब पूछा गया कि वे कहां से हैं, तो लड़के ने जमुई बताया। शुरुआत में वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि यह कहां का है, लेकिन पुलिस कप्तान की पुष्टि के बाद साफ हो गया है कि वीडियो जमुई का है।

जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, फरार साथी को भी पुलिस ने दबोचा

जमुई कांड में बिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया। आरोपी नंदन यादव को तीन गोलियां लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने नंदन यादव को रोकने का कोशिश की, तो वो नहीं रूका, जिसके बाद पुलिस को मजबूरी में फायरिंग करनी पड़ी। नंदन यादव के साथ उसका साथी हरेराम यादव भी था। हरेराम यादव को भी चोट लगी है।

जमुई एसपी ने किया ऑपरेशन का नेतृत्व

जब जमुई कांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई तब नंदन यादव और हरेराम फरार होने तैयारी में था। पुलिस ने नंदन यादव के पैर पर गोलियां चलाई। खुद जमुई एसपी ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। इस एनकाउंटर में नंदन यादव घायल हो गया है।

बदसलूकी पर Disha Patani की बहन का फूटा गुस्सा

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में खुशबू पाटनी घटना की कड़ी निंदा की और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर भारत को एक बड़ा और मजबूत देश बनना है, तो महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। वीडियो में खुशबू ने कहा कि आपने बिहार की घटना देखी होगी, जहां एक युवक गमछा पहने नजर आ रहा है। उन्होंने आरोपियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक लड़की के साथ बदसलूकी की गई और उसके साथ मारपीट भी हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। खुशबू ने कहा कि कुछ लोग लड़के और लड़कियों की दोस्ती पर भी सवाल उठाते हैं। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि वे अपने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बजाय लोगों को खुद से भी सवाल करना चाहिए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article