विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में एक साथ नजर आए थे। ये दोनों दिग्गज अलग-अलग टीमों से खेल रहे थे।
विराट कोहली को भारतीय टीम में आगे बढ़ाने का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। धोनी ने कोहली को निरंतर मौके दिए और कप्तानी के गुण भी सिखाए और अंत में कमान भी सौंप दी। (फोटो- BCCI)
विराट कोहली को धोनी की टीम सीएसके के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद है। उन्होंने कुल 1146 रन बनाए हैं उनका औसत भी 30 से ज्यादा का है।
महेंद्र सिंह धोनी ने एक इवेंट में ये खुलासा किया है कि चेन्नई उनका दूसरा घर है। चेन्नई में उन्हें खूब प्यार और सम्मान मिलता है।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि फैंस ही उनके लिए सबकुछ हैं और उनके बिना वे कुछ नहीं हैं।
धोनी ने एक इवेंट में क्रिकेट के अलावा कोहली की क्रिकेट के अलावा भी तीन क्वालिटी बताई है। उन्होंने कहा है कि विराट अच्छे सिंगर, डांसर और मिमिक्री करने में भी माहिर हैं। कुल मिलाकर वे एंटरटेनर हैं। (IPL/BCCI)
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। वे 43 साल के हो गए हैं और उनका शरीर अगर साथ देता है तो वे खेल सकते हैं।