धोनी की IPL से विदाई अब तय, CSK ने दिए तीन सबसे बड़े संकेत

MS Dhoni IPL Retirement: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे और साथ ही कुछ बड़ी चीजें भी देखने को मिलने वाली है। जिस एक खिलाड़ी के नाम से पूरी टीम सालों से लोकप्रिय रही है आज वो एक ऐसे मुकाम पर है जहां उसके रुतबे में तो कोई फर्क नहीं आया है, लेकिन अब आईपीएल 2026 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी के बाद 3 ऐसे बड़े संकेत सीएसके फ्रेंचाइजी ने दे दिए हैं जो ये बताते हैं कि माही अपना आखिरी सीजन खेलने वाले हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 19 2025, 10:55 IST
इस बार आईपीएल से धोनी की विदाई पक्कीImage Credit : BCCI01 / 08

इस बार आईपीएल से धोनी की विदाई पक्की

हर आईपीएल सीजन से पहले हम ये सुनते आए हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस संस्करण के बाद आईपीएल को अलविदा कह देंगे। लेकिन हर अगले सीजन में वो लौटकर आए। लेकिन आईपीएल 2026 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी के बाद कुछ ऐसे बड़े संकेत CSK के मालिकों ने दे दिए हैं, जो ये बताते हैं कि अब धोनी अंतिम बार इंडियन प्रीमियर लीग को रोशन करेंगे।

IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजनImage Credit : BCCI02 / 08

IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन

कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी 2026 में आखिरी बार आईपीएल खेलते नजर आने वाले हैं। इस बार बातें सिर्फ हवा-हवाई नहीं हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने कुछ ऐसे संकेत दे डाले हैं जो इस बात की पुष्टि कर देते हैं।

एक या दो नहीं, CSK ने दिए हैं 3 बड़े संकेतImage Credit : BCCI03 / 08

एक या दो नहीं, CSK ने दिए हैं 3 बड़े संकेत

इस बार धोनी की आईपीएल से विदाई तय है उसके पीछे सीएसके द्वारा दिया गया सिर्फ एक संकेत नहीं है, बल्कि 3 ऐसे संकेत दिए गए हैं जो तय कर देते हैं रणनीति तैयार है कि माही का रिटायरमेंट आ रहा है। आगे जानते हैं कि ये तीन बड़े संकेत।

पहला सबसे बड़ा कारणImage Credit : Instagram/SanjuSamson04 / 08

पहला सबसे बड़ा कारण

धोनी की विदाई से पहले टीम को ये सुनिश्चित करना था कि कोई ऐसा खिलाड़ी टीम में आए जो उन्हीं की तरह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हो और उसे आईपीएल का लंबा अनुभव है। यही वजह रही कि आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को 18 करोड़ की कीमत पर बिना किसी सैलरी कटौती के दूसरी टीम से ट्रेड किया गया। हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन की जिन्होंने 18 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया और बदले में रविंद्र जडेजा राजस्थान टीम में पहुंच गए।

दूसरा बड़ा संकेत, 32 करोड़ का दांवImage Credit : Instagram/CSK/Kartiksharma05 / 08

दूसरा बड़ा संकेत, 32 करोड़ का दांव

चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरा बड़ा संकेत आईपीएल नीलामी के दौरान दे दिया जब उन्होंने 30 लाख बेस प्राइस वाले एक 19 साल के खिलाड़ी पर 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर उसे अपनी टीम में शामिल कर लिया। दरअसल, कार्तिक भी एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और धोनी अगर विदाई लेते हैं तो टीम में दो मजबूत विकेटकीपर मौजूद रहने चाहिए और संजू के साथ-साथ कार्तिक को बड़ी रकम में खरीदना, यानी 32 करोड़ में दो विकेटकीपर, साफ करता है कि चेन्नई भविष्य की कहानी लिख चुका है।

तीसरा बड़ा कारण, 8 खिलाड़ियों की सैलरी ज्यादाImage Credit : BCCI06 / 08

तीसरा बड़ा कारण, 8 खिलाड़ियों की सैलरी ज्यादा

धोनी पिछले आईपीएल सीजन में सिर्फ 4 करोड़ रुपये की सैलरी पर रिटेन किए गए थे जो कि उनके रुतबे से काफी नीचे है, इसकी वजह थी बीसीसीआई का नियम जो कहता है कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल हो चुके हैं, तो वो खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर्स की सूची में आ जाएगा और उसको रिटेन करने की अधिकतम राशि 4 करोड़ ही रखी जा सकती है। वहीं, अब टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे आ चुके हैं जिनकी सैलरी धोनी से ज्यादा होगी, उसमें 19 साल के युवा कार्तिक शर्मा का नाम भी शामिल है।

इस बार बन सकते हैं इंपैक्ट प्लेयरImage Credit : BCCI07 / 08

इस बार बन सकते हैं इंपैक्ट प्लेयर

रुतुराज गायकवाड़ वापस कप्तान के रूप में आ चुके हैं तो धोनी इस कार्य से मुक्त हैं। टीम में संजू सैमसन के रूप में बड़ा विकेटकीपर भी आ चुका है। ऐसे में अब धोनी सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने वाले हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वो आईपीएल 2026 में इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका में खेलते नजर आएंगे और उनका पुराना फिनिशर वाला अंदाज एक बार फिर देखने को मिल सकता है, या कहें आखिरी बार।

45 साल की दहलीज पर धोनीImage Credit : BCCI08 / 08

45 साल की दहलीज पर धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस समय 44 साल के हैं और आईपीएल खत्म होने के ठीक बाद 7 जुलाई 2026 को वो 45 साल के हो जाएंगे। माही को भी अंदाजा है कि किसी भी क्रिकेटर के लिए इतने व्यस्त टी20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए 45 की उम्र में चीजें आसान नहीं होंगी और वो खुद इसका जिक्र कई बार कर चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!