वायरल न्यूज़

Viral Video: सिग्नल तोड़ा तो खैर नहीं! यहां सड़क पर उतरा भारी भरकम रोबोट, पुलिस के साथ मिलकर संभाल रहा है ट्रैफिक

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में पुदुचेरी के विलियनूर इलाके का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक यूनिक 'पिंक ट्रांसफॉर्मर' रोबोट कॉस्ट्यूम-मशीन का इस्तेमाल किया गया है।

Image

ट्रैफिक संभालने उतरा रोबोट (तस्वीर साभार- @boopathy_vlogs)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हैरान भी करता है और चेहरे पर मुस्कान भी ले आता है। कुछ नजारे तो ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मामला पुदुचेरी के विलियनूर इलाके का है, जहां ट्रैफिक को नियंत्रित करने का एक ऐसा नायाब तरीका सामने आया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

आपने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'ट्रांसफॉर्मर' तो देखी ही होगी, जिसमें गाड़ियां अचानक खतरनाक रोबोट में बदल जाती हैं। कुछ वैसा ही नजारा अब भारत की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक चमकीले गुलाबी रंग का रोबोटिक किरदार ट्रैफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आ रहा है। यह रोबोट न सिर्फ ट्रैफिक पर नजर रख रहा है, बल्कि बीच सड़क पर अपने स्टाइलिश अंदाज और हेलमेट के साथ पोज देकर आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों का ध्यान भी खींच रहा है। अक्सर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप और गाड़ियों के प्रदूषण के बीच घंटों खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में इस तरह के अनोखे प्रयोग न सिर्फ ट्रैफिक पुलिस का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि आम जनता को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन और रचनात्मक जरिया बनते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग इस रोबोट को देखकर हैरान हो रहे हैं और इसे अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ट्रिफिक सिग्नल पर उतरा रोबोट

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को boopathy_vlogs नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट 2.0' का सीक्वल यहीं शूट हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि अब अगर सिग्नल तोड़ा, तो पुलिस नहीं सीधे रोबोट चालान काटेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article