सिर्फ हरा-पीला नहीं अब हल्दी-मेहंदी में ऐसे वाले रंग के कपड़े पहन रहीं Gen Z दुल्हनें, आप भी करें ट्राय​

हल्दी और मेहंदी के फंक्शन में अब Gen Z दुल्हनें पारंपरिक हरे-पीले रंगों से हटकर नए और अनोखे रंगों को पसंद कर रही हैं। जानें कौन-से कलर ट्रेंड में हैं और आप अपने खास दिन के लिए इन्हें कैसे चुन सकती हैं।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Nov 17 2026, 13:37 IST
हल्दी-मेहंदी लुकImage Credit : Pinterest01 / 07

हल्दी-मेहंदी लुक

हल्दी और मेहंदी के फंक्शन में अब दुल्हनें सिर्फ पीले और हरे रंग तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। Gen Z ब्राइड्स अपने लुक को थोड़ा अलग, मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने के लिए नए रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। आप भी अपनी हल्दी-मेहंदी में कुछ हटकर दिखना चाहती हैं, तो इन 7 रंगों को ट्राई कर सकती हैं।

स्काई ब्लू (Sky Blue)Image Credit : Pinterest02 / 07

स्काई ब्लू (Sky Blue)

स्काई ब्लू रंग हल्दी और मेहंदी के पारंपरिक रंगों से बिल्कुल अलग है। इस रंग का हल्का लहंगा या साड़ी पहनकर आप फ्रेश और मॉडर्न लुक पा सकती हैं।

आइवरी (Ivory)Image Credit : Pinterest03 / 07

आइवरी (Ivory)

अगर आपको मिनिमल फैशन पसंद है, तो आइवरी रंग चुन सकती हैं। इस रंग के आउटफिट के साथ गोल्डन ज्वेलरी या रंग-बिरंगे फूलों का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगता है।

मरून (Maroon)Image Credit : Pinterest04 / 07

मरून (Maroon)

अगर आपको गहरे रंग पसंद हैं, तो मरून एक शानदार विकल्प है। इस रंग के आउटफिट को गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके रॉयल लुक पाया जा सकता है।

लैवेंडर (Lavender)Image Credit : Pinterest05 / 07

लैवेंडर (Lavender)

हल्का लैवेंडर रंग उन दुल्हनों के लिए शानदार है, जिन्हें सॉफ्ट और ड्रीमी लुक पसंद है। इस रंग का लहंगा या फ्लोरल साड़ी पहनकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।

बेबी पिंक (Baby Pink)Image Credit : Pinterest06 / 07

बेबी पिंक (Baby Pink)

पिं क पसंद है, लेकिन आम ब्राइडल लुक से हटकर कुछ चाहिए तो बेबी पिंक चुनें। इस रंग के आउटफिट के साथ फूलों वाली ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इसी के साथ पीच का कॉम्बिनेशन भी कमाल लगेगा।

ऑरेंज (Orange)Image Credit : Pinterest07 / 07

ऑरेंज (Orange)

ऑरेंज रंग उन दुल्हनों के लिए है, जो अपने खास दिन पर थोड़ी बोल्ड और चटकीली दिखना चाहती हैं। इस रंग का लहंगा या शरारा फंक्शन की तस्वीरों में भी खूब खिलेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!