TAM AdEx की ताजा रिपोर्ट के मुताबित एमएस धोनी भारतीय सेलिब्रिटीज में जनवरी से जून 2025 के बीच विज्ञापन जगत की पहली पसंद रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी भारत में सेलिब्रिटी ब्रांड एंडोर्समेंट में सबसे आगे हैं। उन्होंने साल 2025 में 43 ब्रांड्स का प्रचार करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी द्वारा किए गए विज्ञापनों की सबसे अधिक संख्या है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के पांच साल बाद भी बरकरार है। टीवी विज्ञापनों में स्क्रीन पर प्रतिदिन 22 घंटे की विजिबिलिटी के साथ स्पोर्ट्स पर्सन्स में टॉप पोजिशन पर रहे। उनसे ज्यादा 27 घंटे की विजिबिलिटी शाहरुख खान की है। शाहरुख के पास धोनी से कम 35 विज्ञापन हैं। लेकिन विजिबिलिटी 27 घंटे प्रतिदिन है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी के नेतृत्व, भरोसेमंद छवि और लीजेंडरी स्टेटस ने उन्हें ब्रांड एडवर्टाइजर्स के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बना दिया है। विराट कोहली जैसे मौजूदा स्टार क्रिकेटर इस मामले में धोनी से काफी पीछे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी 19 ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट करने वाला प्रमुख कपल रहा।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
सचिन तेंदुलकर की विरासत और लोकप्रियता 2025 की TAM AdEx रिपोर्ट में भी बनी रही।सचिन तेंदुलकर ने 2025 में कई प्रमुख ब्रांड्स का एंडोर्समेंट किया, हालांकि उनकी सही ब्रांड गिनती रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है। उनकी विश्वसनीय और क्लासिक छवि के कारण लोकप्रियता बनी हुई है।राहुल द्रविड़ 2025 की TAM AdEx रिपोर्ट में भी सबसे ज्यादा नजर आने वाले टॉप 10 सेलिब्रिटी की सूची में शामिल रहे हैं। सचिन और द्रविड़ मल्टी-जनरेशन ब्रांडिंग का मजबूत चेहरा हैं।(फोटो क्रेडिट CRED)
एमएस धोनी एक टीवी विज्ञापन या ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए औसतन 4 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। विज्ञापन की कमाई आईपीएल से हर साल होने वाली कमाई से कई गुना ज्यादा है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्स पेयर हैं और भारत के टॉप सेलिब्रिटी टेक्स पेयर्स की सूची में शामिल हैं। साल 2025 में धोनी ने 38 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा है। धोनी की सालाना कुल आय मुख्य रूप से ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल, और उनके अन्य व्यापारिक निवेशों से आती है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी की नेट वर्थ कई रिपोर्ट्स में 1000 से 1100 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। धोनी की प्रति माह आय 4 से 5 करोड़ और प्रतिवर्ष 50 से 60 करोड़ होने का अनुमान है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 4 करोड़ रुपये की कीमत पर जुड़े थे। आईपीएल से बतौर फीस साल 2008 से 2025 तक 18 साल में उन्होंने 192.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)