आईपीएल में 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 33 मुकाबले तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। मजे की बात यह है कि अनकैप्ड गेंदबाजों का दबदबा है। चलिए 33 मैच के बाद जानते हैं कि किस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा विकेट है।
इस लिस्ट में टॉप पर अंशुल कंबोज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल 7 मैच मे 14 विकेट चटका चुके हैं। कंबोज नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं और डेथ ओवर में भी सफल रहे हैं।
इस लिस्ट में फिलहाल नंबर दो पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव हैं। प्रिंस ने 7 मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस सीजन खूब प्रभावित किया है और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो उन्हें जल्द टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा इस बार हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं और वो 7 मैच में 12 विकेट चटका चुके हैं। एक बार उन्होंने फोरफर भी लिया है।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा हैं। उनके नाम 6 मैच में 12 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फोर-फर भी लिया है।
नंबर 5 पर राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर ने 7 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। आर्चर के नेतृत्व में ही राजस्थान की टीम इस बार गेंदबाजी कर रही है।
लिस्ट में चौथे नंबर पर रवि बिश्नोई हैं। बिश्वोई के नाम 7 मैच में 11 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फोर-फर लिया है।
ये तो सीजन की बात हुई, लेकिन अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है। 180 आईपीएल मैच में चहल के नाम 225 विकेट है।