जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में फिर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा

Joe Root Registers New Test Record: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान व मौजूदा दौर के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक और बड़ा आंकड़ा अपने करियर में जोड़ लिया है। बर्मिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बेशक रूट सस्ते में आउट हो गए लेकिन एक खास रिकॉर्ड जरूर बना गए।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Sep 11 2026, 14:46 IST
जो रूट ने टेस्ट में रचा नया इतिहासImage Credit : AP01 / 08

जो रूट ने टेस्ट में रचा नया इतिहास

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर जो रूट इस समय जिस भी चीज पर हाथ रखते हैं वो सोना हो जाती है। वो मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और टेस्ट इतिहास में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला फिर भी एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। आइए जानते हैं क्या है उनका नया रिकॉर्ड।

बल्लेबाजी में उस्ताद, फील्डिंग में भी शानदारImage Credit : AP02 / 08

बल्लेबाजी में उस्ताद, फील्डिंग में भी शानदार

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में आज के दौर के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। असल में, वह इस फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। लेकिन रूट सिर्फ़ अपनी बल्लेबाज़ी के लिए ही नहीं, बल्कि फ़ील्डिंग में भी सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। रूट ज़्यादातर स्लिप में फ़ील्डिंग करते हैं। यह एक खास फ़ील्डिंग पोज़िशन है जो हर किसी के बस की बात नहीं है।

पाकिस्तान के खिलाफ कैच का कमालImage Credit : AP03 / 08

पाकिस्तान के खिलाफ कैच का कमाल

एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाने के लिए पहली स्लिप में फ़ील्डिंग कर रहे जो रूट ने अब्दुल्ला शफीक का कैच पकड़ा। इस कैच ने इंग्लैंड के कप्तान को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में मदद की है।

जो रूट ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का विश्व रिकॉर्डImage Credit : AP04 / 08

जो रूट ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का विश्व रिकॉर्ड

दरअसल, इस एक कैच के जरिए जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वालों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

अब तक कितने कैच ले चुके हैं जो रूटImage Credit : AP05 / 08

अब तक कितने कैच ले चुके हैं जो रूट

जो रूट अपने करियर में अब 323 पारियों में 220 कैच ले चुके हैं, जिसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में कैचों का विश्व रिकॉर्ड अब उनके नाम दर्ज हो गया है। इस मैच से पहले स्मिथ और रूट 219-219 कैचों की बराबरी पर थे।

पहले भी इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे हैंImage Credit : AP06 / 08

पहले भी इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे हैं

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब जो रूट इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। पिछले साल भी उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर टॉप स्थान हासिल किया था। टॉप पोज़िशन के लिए स्मिथ और रूट के बीच आगे भी रेस चलते रहने की संभावना है। बस देखना ये होगा कि जब ये दोनों अपने करियर का अंत करते हैं तब कौन शीर्ष पर रहता है।

सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ लाथम 100 पारImage Credit : PTI07 / 08

सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ लाथम 100 पार

जो क्रिकेटर अभी टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय हैं, उनमें सिर्फ न्यूजीलैंड के टॉम लैथम के नाम इस फॉर्मेट में 100 से ज्यादा कैच हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि वो इन दोनों दिग्गजों के आस-पास भी पहुंच पाएंगे। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक इन दोनों में से किसी एक के ही नाम रहने वाला है।

पहली पारी में बनाए सिर्फ 8 रनImage Credit : AP08 / 08

पहली पारी में बनाए सिर्फ 8 रन

बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए और ऑल-आउट होने से पहले उनका स्कोर 453 रन तक जा पहुंचा, लेकिन इनके बीच सबसे महान बल्लेबाज जो रूट 18 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आउट भी किया पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने, जिनके टेस्ट डेब्यू पर ये पहला और खास विकेट था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!