वैभव की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला आईपीएल का इकलौता गेंदबाज कौन?

Vaibhav Sooryavanshi: मैच दर मैच आईपीएल में नए रिकॉर्ड गढ़ने वाले वैभव सूर्यवंशी के सामने बड़े से बड़ा गेंदबाज भी इस सीजन परेशान नजर आया है, लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने वैभव सूर्यवंशी को भी खामोश रखा है। इतना ही नहीं इसकी गेंदबाजी पर वैभव की स्ट्राइक सबसे कम है और दो बार इस गेंदबाज ने उन्हें अपना निशाना भी बनाया है। इस तरह आप कह सकते हैं कि शेर को सवा शेर मिल गया है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में वैभव की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला गेंदबाज कौन है और किस टीम से है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 20 2026, 13:19 IST
वैभव पर लगाम लगाने वाला गेंदबाजImage Credit : IPL01 / 09

वैभव पर लगाम लगाने वाला गेंदबाज

मिचेल स्टार्क हो, पैट कमिंस हो या फिर प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सब गेंदबाजों की क्लास लगाई है। जिन गेंदबाजों के सामने पूरी दुनिया के बल्लेबाज बैटिंग करने से डरते हैं, उन्हें वैभव ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर हैरान किया है। हालांकि, एक गेंदबाज ऐसा है, जिसने वैभव को भी हैरान किया है, चलिए जानते हैं कि आखिर वो गेंदबाज कौन है, जिसके सामने सूर्यवंशी की भी नहीं चली?

लखनऊ के खिलाफ वैभव की पारीImage Credit : IPL02 / 09

लखनऊ के खिलाफ वैभव की पारी

लखनऊ के खिलाफ राजस्थान के लिए करो या मरो वाला मैच था। इस मुकाबले में राजस्थान को सबसे ज्यादा जरूरत वैभव की बल्लेबाजी की थी। इस युवा बल्लेबाज ने निराश नहीं किया और 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 38 गेंद में 93 रन की विस्फोटक पारी खेल दी। इस पारी की बदौलत राजस्थान 221 रन का विशाल लक्ष्य भी आसानी से पार कर गई।

​वैभव बने पहले भारतीयImage Credit : IPL03 / 09

​वैभव बने पहले भारतीय

​इस पारी के दौरान वैभव ने 10 छक्के जड़े। इसके साथ ही इस सीजन उनके छक्कों की संख्या 53 पहुंच गई। वह पूरे आईपीएल इतिहास में ऐसे पहले भारतीय बन गए जिन्होंने एक सीजन में 50 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। अब उनके सामने केवल क्रिस गेल हैं जिनके नाम एक सीजन में 59 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।​

​वैभव ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जाImage Credit : IPL04 / 09

​वैभव ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस विस्फोटक पारी के दम पर वैभव के अब इस आईपीएल सीजन में 13 मैच में 44.54 की औसत और 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन हो गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।​

​सबसे तेज वैभव सूर्यवंशीImage Credit : IPL05 / 09

​सबसे तेज वैभव सूर्यवंशी

वैभव सबसे तेज स्ट्राइक रेट से एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रसेल ने 2019 में 204.8 की स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन वैभव ने यह काम 236.3 की स्ट्राइक रेट से कर दिया है।

​बड़े-बड़े गेंदबाजों के छूटे पसीनेImage Credit : IPL06 / 09

​बड़े-बड़े गेंदबाजों के छूटे पसीने

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन बड़े-बड़े गेंदबाजों को रिमांड पर लिया है। क्या बुमराह, क्या पैट कमिंस और क्या मिचेल स्ट्राइक, उन्होंने हर बड़े गेंदबाज की गेंद पर छक्का जड़ा है और उन्हें अपनी बैटिंग से हैरान किया है। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसके सामने वैभव खामोश रहे हैं। इस गेंदबाज के सामने वैभव की एक नहीं चली है।

वैभव पर लगाम लगाने वाला गेंदबाज07 / 09

वैभव पर लगाम लगाने वाला गेंदबाज

बड़े-बड़े गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव को एक ऐसे गेंदबाज से भी भेंट हुआ है जिसने वैभव की रफ्तार पर लगाम लगाया है। उनके सामने वैभव सूर्यवंशी एकदम असहाय नजर आए हैं। उनके आते ही वैभव का बल्ला खामोश हो जाता है, मानो अलग सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे हों?

मोहसिन खान हैं वो गेंदबाजImage Credit : IPL08 / 09

मोहसिन खान हैं वो गेंदबाज

वैभव सूर्यवंशी की रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के बाएं हाथ के होनहार पेसर मोहसिन खान हैं। मोहसिन की गेंदबाजी पर ना केवल वैभव रन नहीं बनाने में असफल रहे हैं, बल्कि अपनी विकेट भी नहीं बचा पाए हैं।

दो मैच में दो बार किया आउटImage Credit : IPL09 / 09

दो मैच में दो बार किया आउट

मोहसिन खान ने वैभव के खिलाफ इस सीजन दो पारी में गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने वैभव को 12 गेंद डाली। 12 गेंद पर वैभव केवल 2 रन ही बना पाए और दोनों बार मोहसिन की गेंदबाजी का शिकार बने। सही मायनों में देखा जाए तो वैभव अब तक इस गेंदबाज की काट नहीं निकाल पाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!