भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में शमी ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

PAK vs IND: पाकिस्तान बनाम भारत चैंपियंस ट्रॉफी मैच में उस वक्त देशवासियों की सांसें अटक गई जब शमी ने दर्द के कारण अपना पैर पकड़ा। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन मैदान जाने से पहले ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया जो शायद ही कोई गेंदबाज बनाना चाहेगा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 23 2025, 15:49 IST
शमी को जाना पड़ा था बाहरImage Credit : ICC/AP01 / 07

शमी को जाना पड़ा था बाहर

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले उस वक्त टीम इंडिया सहित करोड़ों भारतीयों की सांसे अटक गई जब शमी ने दर्द के कारण अपना पैर पकड़ लिया। वह केवल 3 ओवर ही फेंक पाए और मैदान से उन्हें बाहर जाना पड़ा। हालांकि, पारी के 10वें ओवर में वह दोबारा लौट आए और गेंदबाजी भी की।

शमी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्डImage Credit : ICC/AP02 / 07

शमी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया। शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे लंबा ओवर डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शमी ने किया 11 गेंदों का ओवरImage Credit : ICC/AP03 / 07

शमी ने किया 11 गेंदों का ओवर

शमी ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले का पहला ओवर 11 गेंद का डाला। उन्होंने इस ओवर में 5 वाइड गेदें फेंकी और भारत की ओर से सबसे लंबा ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस लिस्ट में जहीर खान पहले भारतीयImage Credit : ICC/AP04 / 07

इस लिस्ट में जहीर खान पहले भारतीय

वनडे में सबसे लंबा ओवर फेंकने के मामले में जहीर खान का नाम भी शामिल है जो 11 गेंद का ओवर फेंक चुके हैं। वनडे क्रिकेट की बात करें तो शमी ने जहीर खान की बराबरी कर ली।

इरफान पठान ने भी फेंका है 11 गेंदों का ओवर Image Credit : ICC/AP05 / 07

इरफान पठान ने भी फेंका है 11 गेंदों का ओवर

इरफान पठान ने भी वनडे में 11 गेंद का ओवर फेंका था। अब वनडे में सबसे लंबा ओवर डालने वालों में जहीर खान और इरफान पठान के अलावा मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट में जुड़ गए।

जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछेImage Credit : ICC/AP06 / 07

जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

इससे पहले जब भारत और पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी तो जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 9 गेंद का लंबा ओवर डाला था। शमी उनसे आगे निकल गए हैं जिन्होंने 11 गेंद का ओवर फेंका।

चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा सबसे लंबा ओवरImage Credit : ICC/AP07 / 07

चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा सबसे लंबा ओवर

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे लंबा ओवर डालने के मामले में शमी तीसरे नंबर पर हैं। पहले और दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के हसीबुल हुसैन और जिम्बाब्वे के तिनाशे पनयंगारा के नाम है जिन्होंने 13 गेंद का ओवर डाला था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!