ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही उसने एशेज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे 35 साल के माइकल नेसेर।
इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 241 रन बनाकर ढेर हो गई। स्टोक्स ने 148 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए जबकि विल जैक्स ने 41 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जैक क्राउली ने 44 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर हीरो रहे, जिन्होंने 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके इस फाइफर में बेन स्टोक्स और विल जैक्स का विकेट भी शामिल था।
माइकल नेसेर ने फाइफर लेकर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट में फाइफर लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 35 साल और 253 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
माइकल नेसेर ने 4 साल के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने वापसी पर अपने टेस्ट करियर का पहला फाइफर लिया और इसको हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना लिया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खूब संघर्ष किया, लेकिन यह हार टालने के लिए काफी नहीं था। उन्होंने 152 गेंद खेलकर 50 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया को 65 रन का आसान लक्ष्य मिला था। स्टीव स्मिथ ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर न केवल गाबा में अपने एक हजार रन पूरे किए बल्कि अपनी टीम को 8 विकेट से जीत भी दिला दी। वह 9 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।