23 साल के मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट मैच में रचा इतिहास, 21वीं सदी में बतौर भारतीय कर दिया कमाल

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में राजस्थान के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया। सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, जिससे वह 21वीं सदी में टीनू योहानन के बाद अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इसके अलावा भी मानव सुथार ने कई अन्य रिकॉर्ड बनाए। आइए विस्तार से जानते हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jun 8 2026, 12:33 IST
मानव सुथार ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 07

मानव सुथार ने रचा इतिहास

राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। सुथार ने अपने पहले टेस्ट मैच में छह खिलाड़ियों का शिकार किया और इतिहास रच दिया।

पहले ही ओवर में चटकाए विकेटImage Credit : AP02 / 07

पहले ही ओवर में चटकाए विकेट

अपने शानदार टेस्ट डेब्यू में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के दौरान अपनी पहली पारी में छह विकेट लिए। सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटाए। इसकी मदद से उन्होंने ेक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बने दूसरे भारतीय गेंदबाजImage Credit : AP03 / 07

बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

सु थार ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की, अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, जिससे वह 21वीं सदी में टीनू योहानन के बाद अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए। सुथार ने अपने पहले ओवर में अब्दुल मलिक का शिकार किया।

अमित मिश्रा के बाद किया यह कमालImage Credit : AP04 / 07

अमित मिश्रा के बाद किया यह कमाल

राजस्थान के श्री गंगानगर के स्पिनर ने पारी के 58वें ओवर में सेट बैटर रहमत शाह को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। अमित मिश्रा के बाद सुथार अपनी पहली टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। अमित मिश्रा ने साल 2008 में यह कमाल किया था।

डेब्यू टेस्ट की एक इनिंग्स में लिए छह विकेटImage Credit : AP05 / 07

डेब्यू टेस्ट की एक इनिंग्स में लिए छह विकेट

सुथार ने पारी के 58वें ओवर में ही सलीम सफी को बिना खाता खोले आउट करके अपनी पारी का छठा विकेट लिया। वह टेस्ट डेब्यू की एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। इसमें पहले नंबर पर नरेंद्र हिरवानी मौजूद हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे।

अश्विन के बाद किया यह कमाल Image Credit : AP06 / 07

अश्विन के बाद किया यह कमाल

मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय (स्पिनरों में सातवें) बन गए हैं। मानव सुथार सिर्फ़ पांचवें भारतीय हैं और 2011 में आर अश्विन के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट में छह विकेट लिए हैं। मानव सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए।

152 रन ढेर हुई अफगानिस्तान की टीमImage Credit : AP07 / 07

152 रन ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम

भारत ने अपनी पहली पारी में 564 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली बार 152 रन ढेर हो गई। सुथार ने छह विकेट तो प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट चटकाए। एक विकेट सुंदर के नाम रहा। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोआन खेलने को कहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!