राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया। आईपीएल 2026 से पहले द्रविड़ ने ऐसा क्यों किया और क्या इसके पीछे संजू सैमसन और रियान पराग से उनकी अनबन है। चाहे जो भी मामला हो, लेकिन सवाल उठता है कि द्रविड़ की जगह राजस्थान रॉयल्स में अब लेगा कौन? इसके लिए 3 नाम की चर्चा जोरों पर है। (साभार-IPL)
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आईपीएल 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। 14 मैच में राजस्थान की टीम केवल 4 मुकाबला ही जीत पाई थी। संजू की इंजरी और रियान पराग का यूं कप्तान बनना टीम में सब कुछ ठीक नहीं चलने का संकेत भी दे रहा था। (साभार-IPL)
राहुल द्रविड़ और राजस्थान का साथ सालों का रहा है। सबसे पहले 2011 में वह बतौर खिलाड़ी इस टीम से जुड़े थे। दो सीजन कप्तानी करने के बाद वह 2014-15 में बतौर मेंटॉर जुड़े। उन्होंने दोबारा राजस्थान की टीम में वापसी की और एक सीजन (2025) के बाद छोड़ दिया। (साभार-IPL)
एबी डिविलियर्स का कहना है कि राजस्थान ने उन्हें बाहर किया है, लेकिन राहुल द्रविड़ की कमिटमेंट को देखते हुए यह कहना गलत लगता है। पिछले सीजन इंजरी के बावजूद उन्होंने टीम के प्रति कमिटमेंट में कोई कोताही नहीं बरती थी। वह व्हीलचेयर के साथ मैदान पर जाते थे और खिलाड़ियों के साथ टाइम स्पेंड करते थे। (साभार-IPL)
राजस्थान रॉयल्स के नए कोच की रेस में चंद्रकांत पंडित का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने हाल ही में केकेआर का साथ छोड़ दिया था। आईपीएल 2026 से पहले चंद्रकांत पंडित अगर राजस्थान के साथ जुड़ जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। (साभार-IPL)
कुमार संगाकारा पहले से ही फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ टीम से जुड़े हैं। 2008 के बाद से टीम आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में नया कोच न ढूंढने की वजाए यह जिम्मेदारी कुमार संगकारा को दी जा सकती है। (साभार-IPL)
द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर तीसरा नाम गैरी कर्स्टन का है। उनके पास आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु और गुजरात के साथ काम किया है। ऐसे में राजस्थान उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है। (साभार-IPL)