कौन हैं हरलीन देओल, PM मोदी से कहा आप बहुत ग्लो करते हैं, पूछा स्किनकेयर रूटीन

Harleen Deol Questions Skincare Routine Of PM Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही भारत के चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात करते रहे हैं। किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने के बाद कोई टीम हो या खिलाड़ी, उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होती है और फिर उस वार्तालाप से कुछ दिलचस्प बातें भी सामने निकलकर आती हैं। हाल में महिला वनडे विश्व कप 2025 (ICC Women's ODI World Cup 2025) का पहली बार खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम के साथ सभी खिलाड़ियों से बातचीत का सत्र भी आयोजित था, जहां पीएम ने कई दिलचस्प सवाल पूछे, लेकिन इसी बीच एक सवाल भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने ऐसा पूछा कि वो अब खूब चर्चा में आ गया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Nov 6 2025, 13:46 IST
पीएम मोदी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुलाकातImage Credit : YouTube/PMO01 / 08

पीएम मोदी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात

वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला वनडे टीम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए। टीम की खिलाड़ियों और पीएम मोदी के बीच एक सवाल-जवाब का शानदार सत्र हुआ जिस दौरान क्रिकेटर हरलीन देओल ने अचानक एक अनोखा सवाल पीएम मोदी के सामने रख दिया।

टीम इंडिया का PM के साथ फोटो सेशनImage Credit : AP02 / 08

टीम इंडिया का PM के साथ फोटो सेशन

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तो सबसे पहले टीम और ट्रॉफी के साथ एक शानदार फोटो सेशन हुआ। जिसकी तस्वीरें अब पूरी दुनिया में वायरल हैं।

पीएम मोदी ने ट्रॉफी को हाथ नहीं लगायाImage Credit : AP03 / 08

पीएम मोदी ने ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया

फोटो सेशन के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी को पकड़ा और पीएम मोदी पीछे ही खड़े रहे लेकिन उन्होंने ट्रॉफी को नहीं थामा, बस सांकेतिक रूप से उसके पीछे रहे। इसकी वजह खास है। दरअसल, ये खेल भावना के सम्मान के लिए था। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि ट्रॉफी वही छुए जिसने इसके लिए मेहनत की और इसे जीता।

खिलाड़ियों और पीएम के बीच दिलचस्प वार्तालापImage Credit : YouTube/PMO04 / 08

खिलाड़ियों और पीएम के बीच दिलचस्प वार्तालाप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिलचस्प वार्तालाप सत्र भी हुआ जहां पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कई रोचक सवाल पूछे, कुछ ऐसे सवाल भी, जिसके बारे में खिलाड़ियों ने भी नहीं सोचा था कि पीएम को उनके बारे में इतनी जानकारी थी। जवाब में खिलाड़ियों ने अपनी भावनाएं सामने रखीं।

हरलीन देओल ने पूछा दिलचस्प सवालImage Credit : YouTube/PMO05 / 08

हरलीन देओल ने पूछा दिलचस्प सवाल

इस दौरान जब भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल से बातचीत की बारी आई तो पीएम मोदी ने उनकी कैचिंग तकनीक की तारीफ करते हुए सवाल किया और इसका हरलीन ने जवाब भी दिया लेकिन अंत में हरलीन ने पीएम मोदी से एक ऐसा सवाल पूछा कि वहां सब हंस पड़े।

आप इतना ग्लो कैसे करते हैं सरImage Credit : YouTube/PMO06 / 08

आप इतना ग्लो कैसे करते हैं सर

दरअसल हरलीन देओल ने बेबाक अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- आप इतना ग्लो कैसे करते हैं सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है। इस पर पीएम मोदी ने भी मुस्कान के साथ जवाब दिया।

पीएम मोदी का हरलीन को जवाबImage Credit : YouTube/PMO07 / 08

पीएम मोदी का हरलीन को जवाब

पीएम मोदी ने हरलीन के इस सवाल पर कहा- मेरा इस विषय पर इतना ध्यान नहीं गया। इसी बीच स्नेह राणा ने कहा कि करोड़ो देशवासी आपको प्यार करते हैं। तब पीएम बोले- हां ये तो है ही जी.ये तो बहुत बड़ी ताकत होती है. उन्होंने कहा कि समाज से इतना प्यार मिलता है। सरकार में भी 25 साल हो गए हैं। हेड ऑफ गवर्नमेंट बने हुए लंबा अरसा हो गया है, पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग आशीर्वाद देते हैं तो उसका एक प्रभाव होता है।

कौन हैं हरलीन देओलImage Credit : Instagram/HarleenDeol08 / 08

कौन हैं हरलीन देओल

भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल 27 साल की हैं और चंडीगढ़ से आती हैं। वो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करती हैं और दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। अब तक उन्होंने 37 महिला वनडे मैचों में 1050 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। जबकि महिला टी20 में 26 मैच खेलते हुए 298 रन बनाए हैं और 6 विकेट झटके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!