टीम इंडिया के सुपर स्टार क्लब में हुई केएल राहुल की एंट्री

Indian to Score 1000 test Runs in England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैनचेस्टर में बुधवार से शुरू हुए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। राहुल ने जैसे ही 11 रन के आंकड़े को पार करते है इंग्लैंड की धरती पर बल्ले से धमाल करने वाले भारत के चार पूर्व दिग्गज भारतीयों के क्लब में एंट्री कर ली।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jul 23 2025, 17:05 IST
इंग्लैंड में चौथे एक हजारी01 / 07

इंग्लैंड में चौथे एक हजारी

केएल राहुल इंग्लैंड की धरती पर एक हजार रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 13वें टेस्ट की 25वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए हासिल की। (फोटो क्रेडिट AP)

दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल02 / 07

दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

​केएल राहुल इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।(फोटो क्रेडिट AP)​

ऐसा रहा है इंग्लैंड में प्रदर्शन03 / 07

ऐसा रहा है इंग्लैंड में प्रदर्शन

केएल राहुल इंग्लैंड में अबतक खेले 13 टेस्ट की 25 पारियों में 1016* रन लगभग 42 के औसत से बनाए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)

इंग्लैंड में जड़े हैं चार शतक04 / 07

इंग्लैंड में जड़े हैं चार शतक

​केएल राहुल इंग्लैंड की धरती पर 13 टेस्ट में चार शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। 149 उनका इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।(फोटो क्रेडिट AP)​

सीरीज में पूरे किए चार सौ रन05 / 07

सीरीज में पूरे किए चार सौ रन

केएल राहुल मौजूदा टेस्ट सीरीज में अबतक खेले 4 टेस्ट की 7 पारियों में 400* रन बना चुके हैं। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 137 सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।(फोटो क्रेडिट AP)​

भारत के लिए है करो या मरो का मुकाबला06 / 07

भारत के लिए है करो या मरो का मुकाबला

​भारत के लिए मैनचेस्टर में खेला जा रहा सीरीज का चौथा टेस्ट मैच करो या मरो वाला हो गया है। सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। अगर मैनचेस्टर टेस्ट भारतीय टीम गंवा देती है तो सीरीज उसके हाथ से फिसल जाएगी। (फोटो क्रेडिट AP)​

बर्मिंघम में भारत ने नहीं जीता है कोई मैच07 / 07

बर्मिंघम में भारत ने नहीं जीता है कोई मैच

​भारतीय टीम बर्मिंघम में आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। यहां खेले 9 टेस्ट में भारतीय टीम को चार में हार मिली है जबकि पांच मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं। (फोटो क्रेडिट AP)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!