बुलावायो टेस्ट में कप्तानी करते हुए 16.4 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सीन विलियम्स, क्रेग विलियम्स और तनाका चिवांगा के विकेट अपने नाम किए।
जिंबाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन केशव महाराज के टेस्ट करियर का 200वां शिकार बने। इसके साथ ही वो ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 34वें ओवर में उनका विकेट हासिल किया।
बुलावायो टेस्ट में कप्तानी करते हुए 16.4 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सीन विलियम्स, क्रेग विलियम्स और तनाका चिवांगा के विकेट अपने नाम किए।
जिंबाब्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका के 418 रन के जवाब में महज 251 रन पर ढेर हो गई। जिंबाब्वे के 10 में से 3 विकेट कप्तान केशव महाराज ने अपने नाम किए।
महाराज पूर्व ऑफ स्पिनर ह्यूग टेफील्ड के 170 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।
बाएं हाथ के स्पिनर महाराज के नाम 59 टेस्ट मैच की 99 पारियों में 202 विकेट 29.62 के औसत से चटकाए हैं। जिसमें 11 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं।
129 रन देकर 9 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। पैंतीस वर्षीय महाराज पिछले नौ वर्षों से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और धीरे धीरे टेस्ट प्रारूप में टीम के प्रमुख स्पिनर बन गए हैं।