रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली छठी टीम

रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोमवार को खेल गए मैच के आखिरी दिन कर्नाटक ने ना सिर्फ रनचेज किया बल्कि इतिहास भी रच दिया। कर्नाटक की इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतकीय योगदान दिया, जिससे कर्नाटक ने मुंबई को 4 विकेट से शिकस्त दी।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 9 2026, 15:46 IST
मुंबई ने दूसरी पारी में की वापसीImage Credit : BCCI/Screen Grab01 / 07

मुंबई ने दूसरी पारी में की वापसी

पहली पारी में 120 रन पर सिमटने के बाद मुंबई ने कर्नाटक को 173 रन पर रोक दिया। कर्नाटक को 53 रन की बढ़त मिली। अपनी दूसरी पारी में मुंबई एक समय 258 रन पर 7 विकेट खोकर 205 रन से आगे थी। लेकिन कोटियन और देशपांडे ने आठवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके कर्नाटक को परेशान कर दिया और मुंबई को 377 रन तक पहुंचाया।

कोटिनयन और देशपांडे की जुझारू पारीImage Credit : BCCI/Screen Grab02 / 07

कोटिनयन और देशपांडे की जुझारू पारी

उन्होंने न केवल महत्वपूर्ण रन जोड़े, बल्कि तेज गति से भी रन बनाए। इससे पहले, बाएं हाथ के स्पिनर शिखर शेट्टी ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई को काफी परेशान किया था और एक ही ओवर में दो विकेट लिए थे। लेकिन कोटियन और देशपांडे ने पलटवार करते हुए सात ओवरों में 59 रन बनाए। देशपांडे ने 40 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि कोटियन 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

राहुल ने तीसरे दिन जड़ा अर्धशतकImage Credit : BCCI/Screen Grab03 / 07

राहुल ने तीसरे दिन जड़ा अर्धशतक

तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे की निचले क्रम की जुझारू बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने कर्नाटक को चौथी पारी में चेज करने के लिए 325 रन का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए थे। मैच के आखिरी दिन उसे 212 रनों की और आवश्यकता थी। क्रीज पर केएल राहुल (नाबाद 60) और करुण नायर (9 नाबाद) मौजूद थे।

महत्वपूर्ण मैच में जड़ा शतकImage Credit : BCCI/Screen Grab04 / 07

महत्वपूर्ण मैच में जड़ा शतक

चौथे दिन सुबह जब अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी तो उसे करुण नायर के रूप में पहला और कुल तीसरा झटका लगा। नायर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल को स्मरण रविचंद्रन का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रन की पार्टनरशिप की और टीम की जीत की नींव रख दी। इस बीच केएल राहुल ने दमदार शतक जड़ा और 130 रन बनाकर आउट हुए।

स्मरण रविचंद्रन का दमदार अर्धशतकImage Credit : BCCI/Screen Grab05 / 07

स्मरण रविचंद्रन का दमदार अर्धशतक

हालांकि, दूसरे छोर पर टिके स्मरण रविचंद्रन ने अर्धशतक पूरा किया। फिर विद्याधर पाटिल के साथ नाबाद 40 रन की साझेदारी की। रविचंद्रन 83 और पाटिल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। कर्नाटक ने 325 रन चेज कर इतिहास रच दिया। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चौथी पारी में 300 या से ज्यादा का रन चेज करने वाली छठी टीम बन गई।

खास लिस्ट में शामिल हुई कर्नाटकImage Credit : BCCI/Screen Grab06 / 07

खास लिस्ट में शामिल हुई कर्नाटक

इस लिस्ट में पहले स्थान पर सौराष्ट्र की टीम मौजूद है। सौराष्ट्र ने यूपी के खिलाफ 372 रन चेज किये थे। दूसरे नंबर पर मौजूद असम ने सर्विसेज के खिलाफ 370 रन चेज किया है। तीसरे और चौथे स्थान पर राजस्थान की टीम काबिज है। राजस्थान ने पहले विदर्भ के खिलाफ 359 रन और फिर सर्विसेज के खिलाफ 356 रन का टारगेट हासिल किया था। पांचवें नंबर पर पंजाब मौजूद हैं। पंजाब ने बंगाल के खिलाफ 340 रन का सफल रनचेज किया है।

राहुल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताबImage Credit : BCCI/Screen Grab07 / 07

राहुल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

कर्नाटक ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसका सामना रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली उत्तराखंड से होगा। उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड को पटखनी देकर इतिहास रचा था। केएल राहुल को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!