मैनचेस्टर में टूटी टीम इंडिया की दीवार, रूट ने रच दिया इतिहास

मैनचेस्टर में टीम इंडिया की दीवार टूट गई है। चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ 13,288 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर थे जो अब खिसकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच से पहले जो रूट इस आंकड़े से 29 रन दूर थे। 30वां रन बनाते हीं वह उससे आगे निकल गए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 25 2025, 16:52 IST
मैनचेस्टर में टूटी इंडिया की दीवारImage Credit : AP01 / 07

मैनचेस्टर में टूटी इंडिया की दीवार

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में टॉप थ्री में शामिल हो गए। जो रूट से आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग हैं।

टॉप थ्री में शामिल जो रूटImage Credit : AP02 / 07

टॉप थ्री में शामिल जो रूट

जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह आंकड़ा 157वें मैच के 286वीं पारी में हासिल किया। अब उनसे आगे सचिन तेंदुलकर 15,921 और रिकी पोंटिंग 13,378 रन हैं।

पीछे छूटे द्रविड़Image Credit : AP03 / 07

पीछे छूटे द्रविड़

राहुल द्रविड़ सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे। द्रविड़ के नाम 164 मैच की 286 पारी में 13,288 रन थे जिसमें उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने ये रन 52.31 की औसत से बनाए हैं।

सबसे महान ऑलराउंडर भी पीछे छूटे रूटImage Credit : AP04 / 07

सबसे महान ऑलराउंडर भी पीछे छूटे रूट

जो रूट ने न केवल राहुल द्रविड़ को बल्कि सबसे महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया। कैलिस के नाम 166 मैच की 280 पारी में 13,289 रन थे, जिसमें उन्होंने 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाए थे।

जो रूट ने रचा इतिहासImage Credit : AP05 / 07

जो रूट ने रचा इतिहास

इसके साथ ही जो रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 1,000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सीरीज में आगे है इंग्लैंडImage Credit : AP06 / 07

सीरीज में आगे है इंग्लैंड

5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर टेस्ट में भी इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने माकूल जवाब दिया है।

शतक के मामले में हैं कैलिस से पीछेImage Credit : AP07 / 07

शतक के मामले में हैं कैलिस से पीछे

जो रूट रन बनाने के मामले में भले ही तीसरे नंबर पर पहुंच गए हो लेकिन शतक बनाने के मामले में वह अब जैक कैलिस से पीछे हैं। कैलिस के नाम 45 शतक है जबकि रूट 37 शतक बनाकर उनसे 8 शतक पीछे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!