खतरे में है टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Eng vs Aus: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बहुप्रतिक्षित एशेज सीरीज 2025 का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। 5 मैच की यह सीरीज 4 जनवरी तक चलने वाली है। इस सीरीज के दौरान सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दांव पर होगा। हालांकि, यह मुश्किल है, लेकिन जो रूट इसे तोड़ने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। आइए जानते हैं कि आखिर जो रूट सचिन के इस रिकॉर्ड से कितने दूर हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 18 2025, 14:09 IST
खतरे में सचिन का रिकॉर्डImage Credit : ICC01 / 07

खतरे में सचिन का रिकॉर्ड

रिकॉर्ड और सचिन का चोली-दामन का साथ रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की बात हो या फिर सर्वाधिक शतकों की। सचिन का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन अब उनका एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं क्या है वह रिकॉर्ड और किसके निशाने पर है यह रिकॉर्ड?

टेस्ट में सबसे ज्यादा रनImage Credit : ICC02 / 07

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन सचिन तेंदुलकर के नाम है। 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन ने 53.79 की औसत से 15,981 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक के अलावा 6 दोहरा शतक भी जड़ा है। (साभार-ICC)

खतरे में रनों का रिकॉर्डImage Credit : ICC03 / 07

खतरे में रनों का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अब खतरे में है। नंबर दो पर जो बल्लेबाज फिलहाल हैं, वह तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय में खूब रन बनाए हैं। एकबार फिर उनके पास सचिन से आगे निकलने का मौका होगा।

नंबर दो पर हैं जो रूटImage Credit : ICC04 / 07

नंबर दो पर हैं जो रूट

इस लिस्ट में फिलहाल सचिन तेंदुलकर के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम है। रूट ने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उनकी नजर सचिन के रिकॉर्ड पर है। (साभार-ICC )

जो रूट का टेस्ट करियरImage Credit : ICC05 / 07

जो रूट का टेस्ट करियर

जो रूट 158 टेस्ट में 51.3 की औसत से 13,543 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सचिन के बराबार 6 दोहरा शतक भी जड़ा है।

सचिन से कितने दूर रूटImage Credit : ICC06 / 07

सचिन से कितने दूर रूट

रनों की बात करें तो रूट और सचिन के बीच अंतर 2,378 रन का है। पिछले कुछ सालों में वह जिस तरह के फॉर्म में रहे हैं उनके लिए यह ज्यादा मुश्किल नहीं रहने वाला है। (साभार-ICC)

एशेज में 10 पारी Image Credit : ICC07 / 07

एशेज में 10 पारी

21 नवंबर से शुरू हो रहे एशेज सीरीज में जो रूट के पास 10 पारी होंगे। इस दौरान रूट ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे। एशेज के दौरान तो नहीं लेकिन ये 5 मुकाबले तय कर देंगे कि रूट सचिन का यह रिकॉर्ड कितनी जल्दी तोड़ेंगे या फिर तोड़ भी पाएंगे कि नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!