जो रूट ने लॉर्ड्स में तोड़ी दीवार, बने टेस्ट के बेस्ट फील्डर

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बल्ले से इतिहास रचने के बाद इंग्लैंड के धाकड़ प्लेयर जो रूट ने फील्डिंग करते हुए नया इतिहास रच दिया। दूसरे दिन लंच के बाद पिच पर पैर जमाचुके टीम इंडिया के बल्लेबाज करुण नायर बेन स्टोक्स की गेंद पर स्लिप में जो रूट के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले फील्डर बन गए। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान और द वॉल के नाम से विख्यात राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jul 11 2025, 23:39 IST
रूट बने सबसे बड़े कैच लपकू01 / 05

रूट बने सबसे बड़े कैच लपकू

​जो रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले फील्डर बन गए हैं। रूट ने करियर के 156वें टेस्ट की 296वीं पारी में फील्डिंग करते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। रूट ने करुण नायर का कैच बेहद शानदार अंदाज में स्लिप पर लपका। (फोटो क्रेडिट AP)

दूसरे पायदान पर पहुंचे द्रविड़Image Credit : ICC X02 / 05

दूसरे पायदान पर पहुंचे द्रविड़

राहुल द्रविड़ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले रूट के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले फील्डिर्स की सूची में साझा रूप से पहले पायदान पर 210 कैच के साथ थे। अब वो दूसरे पायदान पर आ गए हैं। द्रविड़ ने 210 कैच 301 पारियों में लपके थे। (फोटो क्रेडिट ICC X)

तीसरे स्थान पर हैं जयवर्धनेImage Credit : ICC X03 / 05

तीसरे स्थान पर हैं जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 270 मैच में 205 कैच लपके थे। (फोटो क्रेडिट ICC X)

चौथे पायदान पर है स्टीव स्मिथImage Credit : ICC X04 / 05

चौथे पायदान पर है स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले प्लेयर्स में चौथे स्थान पर हैं। स्मिथ 225 पारियों में 200 कैच लपकने में सफल रहे। (फोटो क्रेडिट ICC X)

​पांचवें पायदान पर है कैलिसImage Credit : ICC X05 / 05

​पांचवें पायदान पर है कैलिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले प्लेयर्स की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 315 पारियों में 200 कैच अपने नाम किए थे। (फोटो क्रेडिट ICC X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!