तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड से कितनी दूर हैं जो रूट

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 38वां शतक जड़ा। रूट ने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पॉन्टिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए हैं। आइए जानते हैं रूट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर हैं?(फोटो क्रेडिट सचिन तेंदुलकर ICC X, जो रूट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jul 25 2025, 22:15 IST
खेली 150 रन की शानदार पारी01 / 08

खेली 150 रन की शानदार पारी

जो रूट ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 150(248)रन की पारी खेली और अपनी टीम को भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड को 499/5 रन तक पहुंचाकर पवेलियन लौटे। रूट पारी के 120वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। (फोटो क्रेडिट AP)

जड़ा करियर का 38वां टेस्ट02 / 08

जड़ा करियर का 38वां टेस्ट

जो रूट ने मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन 178 गेंद में अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े और चौके के साथ ही तीन अंक के आंकड़े को छुआ। (फोटो क्रेडिट AP)

​246 गेंद में पूरे किए 150 रन03 / 08

​246 गेंद में पूरे किए 150 रन

रूट ने अपनी पारी में 150 रन के आंकड़े को 246 गेंद में पार किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके जड़े। रूट ने इंग्लैंड को 500 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दो गेंद खेलने के बाद इसी स्कोर पर रूट की पारी का अंत हो गया। (फोटो क्रेडिट AP)

शतकों की रेस में पहुंचे चौथे पायदान पर04 / 08

शतकों की रेस में पहुंचे चौथे पायदान पर

​टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में जो रूट कुमार संगकारा के साथ बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों के खाते में 38 शतक दर्ज हो गए हैं। रूट से ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर(51), जैक कैलिस (45) और रिकी पॉन्टिंग(41) ने जड़े हैं।(फोटो क्रेडिट AP)

द्रविड़, कैलिस और पॉन्टिंग को पछाड़ा05 / 08

द्रविड़, कैलिस और पॉन्टिंग को पछाड़ा

​जो रूट को मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 120 रन की दरकार थी। अपनी पारी का 30वां रन बनाकर रूट ने द्रविड़(13,288) को, 31 रन बनाकर कैलिस(13,289) और 120 रन बनाकर रिकी पॉन्टिंग(13,378) को पीछे छोड़ दिया।(फोटो क्रेडिट AP)​

सचिन से हैं इतने रन पीछे06 / 08

सचिन से हैं इतने रन पीछे

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 15, 921 टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को 2513 रन और बनाने हैं। रूट के खाते में फिलहाल 13,409 रन दर्ज हो गए हैं। जिसमें 38 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं।(फोटो क्रेडिट AP)

मैनचेस्टर में पूरे किए 1 हजार रन07 / 08

मैनचेस्टर में पूरे किए 1 हजार रन

जो रूट ने मैनचेस्टर के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें केवल 22 रन की दरकार थी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले रूट दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। (फोटो क्रेडिट AP

भारत के खिलाफ जड़ा 12वां शतक08 / 08

भारत के खिलाफ जड़ा 12वां शतक

जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ 11 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!