टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड का पीछा जो रूट तेजी से कर रहे हैं। नंबर दो पर जो रूट हैं। रूट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। फैंस को उम्मीद है कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके लिए यह ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा। (साभार-ICC)
टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में फिलहाल जो रूट नंबर दो पर हैं। रूट टेस्ट क्रिकेट में 158 मैच की 288 पारी में 51.29 की बेहतरीन औसत से 13,543 रन बना चुके हैं। वह सचिन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। (साभार-ICC)
टेस्ट क्रिकेट में रूट के नाम 39 शतक जबकि 66 अर्धशतक हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 262 रन है। वह शतक के मामले में सचिन से 12 कदम दूर खड़े हैं क्योंकि टेस्ट में सचिन ने 51 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC)
जो रूट अब एशेज में एक्शन में नजर आएंगे। एशेज 21 नवंबर से शुरू हो रहा है जो 4 जनवरी तक चलेगा। आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। (साभार-ICC)
एशेज में जो रूट के पास 10 पारी का मौका है। रूट 13, 543 रन बना चुके हैं और वह सचिन के रिकॉर्ड से 2,378 रन हैं। 10 पारी में तो इसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा, लेकिन जिस फॉर्म में रूट हैं वह इसके काफी करीब पहुंच सकते हैं। (साभार-ICC)
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच के 329 पारी में सर्वाधिक 15,921 रन हैं। उनके नाम 51 शतक और 68 अर्धशतक हैं। (साभार-ICC)
वनडे में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। सचिन 18426 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में टॉप पर हैं, जबकि एक्टिव क्रिकेटर के तौर पर तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जो 14,181 रन बना चुके हैं। (साभार-ICC)