इंग्लैंड के 21 वर्षीय जैकब बैथेल ने तोड़ा 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Jacob Bethell Youngest Captain of England mens Cricket team: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान करते हुए सबको हैरान कर दिया। ईसीबी ने आयरलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम की कमान 21 साल का युवा ऑलराउंडर जैकब बैथेल के हाथों में सौंपी है। जैकब बैथेल ने इसके साथ ही इंग्लैंड का सबसे युवा कप्तान बन गए। आयरलैंड दौरे पर टीम की कमान संभालते ही बैथेल 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Aug 16 2025, 00:25 IST
बने इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तानImage Credit : Jacob bethell Instagram01 / 07

बने इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान

​जैकब बैथेल इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 21 साल 329 दिन की उम्र में हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)​

तोड़ा मोंटी बोडेन का रिकॉर्डImage Credit : Jacob bethell Instagram02 / 07

तोड़ा मोंटी बोडेन का रिकॉर्ड

जैकब बैथेल ने इंग्लैंड की टी20 टीम का कप्तान बनते ही साल 1988-89 में मोंटी बोडेन के केपटाउन में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बोडेन ने 23 साल 144 दिन की उम्र में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। नियमित कप्तान ऑब्रे स्मिथ के अचानक बीमार पड़ जाने के कारण उन्हें टीम की कमान संभालनी पड़ी थी।(फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)

सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया है आरामImage Credit : Jacob bethell Instagram03 / 07

सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया है आराम

​आयरलैंड दौरे के लिए ईसीबी ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया। हालांकि टीम में जोस बटलर, आदिल राशिद, विल जैक्स जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं। बावजूद इसके चयनसमिति ने बैथेल के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी सौंपी है। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)​

डेब्यू के एक साल के भीतर बने कप्तानImage Credit : Jacob bethell Instagram04 / 07

डेब्यू के एक साल के भीतर बने कप्तान

​ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में जैकब बैथेल ने टी20आई डेब्यू करके अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। टी20 डेब्यू के एक साल होने से पहले बैथेल के हाथों में टीम की कमान आ गई है। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)​

ऐसा रहा है बैथेल का अंतरराष्ट्रीय करियरImage Credit : Jacob bethell Instagram05 / 07

ऐसा रहा है बैथेल का अंतरराष्ट्रीय करियर

जैकब बैथेल ने अपने तकरीबन एक साल लंबे अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 4 टेस्ट, 12 वनडे और 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 271, 317 और 281 रन तीनों फॉर्मेट में बनाए हैं। साथ ही तीनों फॉर्मेट में 3, 7 और 4 विकेट भी चटकाए हैं। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)​

ऐसी है इंग्लैंड की आयरलैंड दौरे के लिए टीमImage Credit : Jacob bethell Instagram06 / 07

ऐसी है इंग्लैंड की आयरलैंड दौरे के लिए टीम

​जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जैमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर) और ल्यूक वुड।(फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)​

ऐसा है आयरलैंड दौरे का कार्यक्रमImage Credit : Jacob bethell Instagram07 / 07

ऐसा है आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम

आयरलैंड दौरे पर इंग्लैंड को तीन टी20 मैच 17, 19 और 21 सितंबर को खेलने है। तीनों मैच डब्लिन में खेले जाएंगे। 17 सितंबर को पहला मैच खेले जाएगा और तबतक बैथेल के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किए एक साल से ज्यादा हो जाएंगे। (फोटो क्रेडिट Jacob bethell Instagram)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!