कितनी है IPL की मौजूदा ब्रांड वैल्यू, हो सकता है बड़ा इजाफा

IPL 2025 Brand Value: आईपीएल के 18वें सीजन का समापन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पहली खिताबी जीत के साथ हो गया। आरसीबी ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन के अंतर से मात देकर 18 साल के इंतजार को खत्म किया और पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दुनिया की सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू में भी लगातार इजाफा हो रहा है। आइए जानते हैं प्रमुख निवेश बैंक हौलिहान लॉकी के मुताबिक कितनी है आईपीएल की मौजूदा ब्रांड वैल्यू?

Authored by: Updated Jun 8 2025, 21:49 IST
साल 2024 में 16.4 बिलियन थी ब्रांड वैल्यूImage Credit : IPL/BCCI01 / 05

साल 2024 में 16.4 बिलियन थी ब्रांड वैल्यू

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में लगातार इजाफा हो रहा है। आईपीएल की साल 2024 सीजन के बाद ब्रांड वैल्यू में 6.3 फीसदी का इजाफा हुआ था और यह 16.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर(1,34,858 करोड़ रुपये) रुपये हो गई थी।​

विज्ञापन में हुआ 27 प्रतिशत का इजाफाImage Credit : IPL/BCCI02 / 05

विज्ञापन में हुआ 27 प्रतिशत का इजाफा

इकोनॉमिक टाइम्स की न्यूज के मुताबिक आईपीएल 2025 के लिए विज्ञापन की संख्या में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ। विज्ञापन दाताओं की संख्या 80 से बढ़कर 105 तक पहुंच गई। वहीं आईपीएल के साथ जुड़े ब्रांड की संख्या में 28 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई जो कि 150 से बढ़कर 190 तक पहुंच गई। क्षेत्रीय स्पोर्ट्स चैनलों की संख्या बढ़ने का सीधा फायदा इस बार हुआ है।​

17.5 बिलियन के पार पहुंच सकती है ब्रांड वैल्यूImage Credit : IPL/BCCI03 / 05

17.5 बिलियन के पार पहुंच सकती है ब्रांड वैल्यू

अगर आईपीएल 2025 की ब्रांड वैल्यू साल 2024 के बराबर (6.3 प्रतिशत) या उससे थोड़ी ज्यादा होती है तो ये 17.5 बिलियन डॉयर (1,43,354 करोड़ रुपये) के आसपास हो जाएगी जो कि लीग के लिहाज से अच्छी खबर होगी।​

दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स से है पीछेImage Credit : IPL/BCCI04 / 05

दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स से है पीछे

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू वर्तमान में दुनिया के अन्य खेलों की टॉप लीग्स की तुलना में कम है, एनएफएल फ्रेंचाइजी डलास काउबॉय की कीमत ही नौ बिलियन डॉलर है, इसके बाद न्यूयॉर्क यांकीस की कीमत 7.1 बिलियन डॉलर है। एनबीए फ्रेंचाइजी न्यूयॉर्क निक्स का मूल्य सात बिलियन डॉलर है, जबकि शीर्ष फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने का मूल्य लगभग छह बिलियन डॉलर है।​

विंडो बढ़ाने की हो रही है मांगImage Credit : IPL/BCCI05 / 05

विंडो बढ़ाने की हो रही है मांग

आईपीएल की मौजूदा विंडो 8 सप्ताह से बढ़ाकर 12 से 14 सप्ताह की किए जाने की मांग हो रही है। माना जा रहा है कि विंडो बढ़ने से आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में इजाफा होगा। आईपीएल की मौजूदा विंडों की तुलना में प्रीमियर लीग (अगस्त से मई), एनबीए (सात महीने) और एनएफएल (4.5 महीने) की विंडो लंबी है और यह उनके मूल्य को बढ़ाती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!