आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पारी में 200 या उससे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड रविवार को टूट गया। पिछले सीजन 74 मैच में टीमों ने 52 बार ये कारनामा किया था लेकिन मौजूदा सीजन में 61 मैच में ही ये रिकॉर्ड टूट गया।
पिछले सीजन 74 मैच में सभी 10 टीमों ने 52 बार ये 200 रन से ज्यादा एक पारी में बनाए थे। लेकिन मौजूदा सीजन में 61 मैच में 53 बार आंकड़ा पार हो गया है।
200 रन बनने का ये कहां जाकर रुकेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तेजी से 200 का आंकड़ा सीजन में पार हो रहा है उस लिहाज से आईपीएल 2026 के अंत तक ये संख्या 65 तक हो सकती है।
पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने मौजूदा सीजन में अबतक खेले 13 मैच में 9 बार पारी में 200 रन लुटाए। जो एक टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन देने का नया और अनचाहा विश्व रिकॉर्ड है।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स की टीमें हैं। दोनों ने 8-8 बार मौजूदा सीजन में ये कारनामा किया है। वहीं आरसीबी की टीम 7 बार ऐसा करके दूसरे पायदान पर काबिज है।
आईपीएल में खेल का तरीका 2023 से बदला है और बड़ी संख्या में 200 से ज्यादा रन पारी में बनने शुरू हुए। ऐसा इम्पैक्ट सब के नियम के आने के बाद हुआ है जहां एक अतिरिक्त बल्लेबाज टीमों को मिला और टीमें अधिकांश मौकों पर 200 रन के करीब या पार पहुंचने में सफल हुईं। साल 2023 में 37 , 2024 में 41, 2025 में 52 और अब 2026 में टीमें 53 बार 200 रन के आंकड़े को पार कर गईं।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में केवल 200 से ज्यादा रन सबसे ज्यादा बार नहीं बने हैं बल्कि सबसे ज्यादा बार 200 रन से ज्यादा के आंकड़े को सफलता पूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड भी बना है। आईपीएल 2026 15 बार टीमों ने 200+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 265 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके जीत हासिल की थी। ये आईपीएल इतिहास में सफलतापूर्वक चेज़ किए गए सबसे बड़े स्कोर का नया रिकॉर्ड है।