भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
India World Record win in U19 World Cup semi Final: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने जीत के लिए 311 रन के लक्ष्य का 41.1 ओवर में पीछा करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी की ताकत का खुलकर प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले से पहले रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए उनपर नजर डालें। (फोटो क्रेडिट ICC X)
भारत ने किया अंडर-19 विश्व कप इतिहास का बड़ा चेज
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन के लक्ष्य को 41.1 ओवर में हासिल करके अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।(फोटो क्रेडिट ICC X)
भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 311 रन के लक्ष्य का पीछा तरते हुए वैभव सूर्यवंशी 68(33), आरोन जॉर्ज ने 115(104), कप्तान आयुष म्हात्रे 62(59), विहान मल्होत्रा ने 38*(47) और वेदांत त्रिवेदी ने 5*(6) रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 53 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।(फोटो क्रेडिट ICC X)
तोड़ा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज था। न्यूजीलैंड ने साल 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रन के लक्ष्य को हासिल करके रिकॉर्ड बनाया था।(फोटो क्रेडिट ICC X)
रिकॉर्ड दसवीं बार की फाइनल में एंट्री
भारतीय टीम ने रिकॉर्ड दसवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम साल 2000 में पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था। उसके बाद 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और 2026 में फाइनल में पहुंचने में सफल रही। (फोटो क्रेडिट ICC X)
लगातार छठी बार की फाइनल में पहुंची
भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में लगातार छठी बार(2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और 2026) पहुंचने में सफल रही है। ये सिलसिला साल 2016 में ईशान किशन की कप्तानी में शुरू हुआ था जो कि आयुष म्हात्रे की कप्तानी में जारी है। (फोटो क्रेडिट ICC X)
रिकॉर्ड छठे खिताब पर है नजर
भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी, 2026 को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में छठी खिताबी जीत पर नजर होगी। भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 चैंपियन बन चुकी है। (फोटो क्रेडिट ICC X)
शुक्रवार को खेला जाएगा फाइनल
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी, 2026 को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेला जाएगा।
400 KM दूरी, 285 Metro ट्रेनें, 250 से ज्यादा स्टेशन; ये रहा भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
General Knowledge Question: दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट कौन सी है ? इतने घंटे में पूरा करती है सफर
शिमरॉन हेटमायर ने रचा इतिहास, बने वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज
रात में बार-बार खुलती है नींद तो बेडरूम में कर लें ये जरूरी बदलाव, रात भर आएगी सुकून भरी नींद
Airtel का 84 दिन वाला किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 2GB डेटा
'अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार', रोहित पवार 10 फरवरी को करेंगे बड़ा खुलासा! NCP विलय को लेकर कही ये बात
अंडा बिरयानी लवर के लिए बेस्ट है कानपुर, 50 रुपये में मिलेगा लाजवाब स्वाद
400 KM दूरी, 285 Metro ट्रेनें, 250 से ज्यादा स्टेशन; ये रहा भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर ने जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा; हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का रिजल्ट जारी, 930 उम्मीदवारों का हुआ सिलेक्शन
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited