मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन का स्कोर अभिषेक शर्मा की 31 गेंद में 61 और तिलक वर्मा की 49 रन की नाबाद पारी की बदौलत खड़ा किया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना सकी। पथुम निसंका ने 107 रन का पारी खेली इसके बावजूद अंतिम ओवर में वे 12 रन नहीं बना पाए और मैच टाई हो गया।
मैच की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को टॉस के समय ही हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने उन्हें बल्लेबाजी का न्योता दिया।
अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से दमदार पारी खेली और 300 रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया एशिया कप के एक सीजन में जिसके चलते भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका ने दमदार पारी खेली और शतक जड़ा और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। निसंका जब तक खेल रहे थे लग रहा था कि श्रीलंका जीत जाएगी।
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सुपर ओवर में फेल रही। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और दसुन शनाका की जोड़ी उतरी। भारत ने गेंद अर्शदीप सिंह के हाथों में थमाई। ऐसे में अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर कुसल परेरा को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने कमिंदु मेंडिस उतरे। पहली तीन गेंद पर अर्शदीप ने दो रन दिए और एक विकेट चटकाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने दसुन शनाका को जीतेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया। 5 गेंद में श्रीलंका की टीम ने मबहज 2 रन पर दो विकेट गंवा दिए और भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए तीन रन का लक्ष्य मिला।
जीत के लिए तीन रन के लक्ष्य का पीछा करने भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी। वनिंदु हसरंगा की पहली गेंद पर सूर्या ने कवर की दिशा में गेंद को भेजकर तीन रन भाग लिए और टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत ने इस तरह एशिया कप में फाइनल से पहले अपने विजय अभियान को जारी रखा।
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का सुपर ओवर में रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम को टी20 में सुपर ओवर में अपनी चौथी हार मिल गई है। वे इसे जरूर सुधारना चाहेंगे।
भारतीय टीम टी20 में पहली ऐसी फुल मेंबर टीम बन गई है जिसने दो बार दोनों तरफ से 200 प्लस के स्कोर के बावजूद सुपर ओवर में जीत दर्ज की हो। उन्होंने इससे पहले अफगानिस्तान को भी बेंगलुरू में 2024 में मात दी थी। इसमें दोनों टीमों का स्कोर 212 था।